मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला व प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार हो – यादव

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला व प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार हो – यादव

केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री यादव, जिला प्रभारी श्रीसिंह, पीसीसी पर्यवेक्षक श्री उपाध्याय ने ब्लॉकों की बैठक ली
कयामपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-शुक्रवार  20 जून को ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस संगठन जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत पर्यवेक्षक सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कयामपुर की राधा कृष्णा वाटिका  में आयोजित कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि, कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों के बारे में सभी से बंद कमरे में संवाद कर राय जानी।
 आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद चयन हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव विधायक शाहपुरा राजस्थान, जिला प्रभारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय व विधायक विपिन जैन मंचासीन थे। मंचासिन अतिथियों का पुष्प हारों से स्वागत किया गया। अतिथि यादव ने कहा की
 संगठन को मजबूत करना है । हम सब  व्यक्तिगत या समूह के रूप में अपनी राय बताएं। राहुल गांधी जी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसमें हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी से बात सुनकर वह कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। मैं आपको भरोसा देना चाहता हूं की पूरी निष्पक्षता और पूरी ईमानदारी के साथ जो भी बात अपनी बात कहेंगे वह बात आपकी पूरी ईमानदारी के साथ राहुल जी, खड़गे जी तक जरूर पहुंचेगी।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का यही उद्देश्य है। यही सोच राहुल गांधी की है।  जिला कांग्रेस ,ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जब कोई पर्यवेक्षक जाता है तो आप  के प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर अध्यक्ष सहित पुरे ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}