कलेक्टर के मार्गदर्शन में “दस्तक अभियान, स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण किया

कलेक्टर के मार्गदर्शन में “दस्तक अभियान, स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण किया
मंदसौर- कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी, दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.सुरेश सोलंकी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री निलेश गर्ग – डीपीएम के सानिध्य में जिले में “दस्तक अभियान” दिनांक 14.07.2026 से 31.08.2026 तक संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है।
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संधारा,भानपुरा, गांधी सागर,बाबुल्दा में अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मठ कर्मचारी श्री जगदीश खींची ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। आमजन एवं माता-पिता से अपील की गई कि अपने बच्चों की समय पर जांच अवश्य करवाएं।
अभियान के दौरान की जा रही गतिविधियां–
0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषण की जांच। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है।ORS पैकेट एवं 14 दिवस की जिंक गोलियां वितरित की जा रही हैं।
निमोनिया एवं दस्त रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है।
माता-पिता को टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है।
जांच में कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र – NRC में भर्ती किया जा रहा है।
श्री खींची ने कहा कि हर माता-पिता का दायित्व है कि वे अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उनका भविष्य सुरक्षित करें। आप सभी से अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर ब्लॉक संधारा के मेडिकल ऑफिसर डॉ.बी.एल. सिसोदिया, स्टोर कीपर देवेंद्र जांगड़े, संदीप शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे..!


