नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 04 अप्रैल 2026 शनिवार

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 04 अप्रैल 2026 शनिवार

जि.प.सीईओं श्री वैष्‍णव द्वारा 46 सैम बच्‍चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट

नीमच 03 अप्रैल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की पहल पर जिले में संचालित हमारी आंगनवाड़ी – पोषण भी,पढ़ाई भी नवाचार के तहत जिला पंचायत नीमच के सीईओं श्री अमन वैष्णव द्वारा सैम श्रेणी के 46 बच्चों हेतु न्यूट्री बास्केट भेंट की गई है। नीमच शहर अंतर्गत कुल 46 बच्चे सैम श्रेणी के चिन्हित हुए , जिसमें से प्रति न्यूट्री बास्केट राशि 715/- इस प्रकार कुल 32890 राशि की न्यूट्री बास्केट बच्चों के श्रेणी सुधार हेतु दी गई है। हमारी आंगनवाड़ी नवाचार तहत अधोसंरचना,शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि,कुपोषण तथा अन्य समस्त संबद्ध पहलुओं पर जिले में लगातार कार्य किया जा रहा है।यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या ने दी है।

=====..===========

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम

लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई

नीमच 3 अप्रैल2026 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की कार्यवाहीयों एवं राजस्व प्राप्ति में नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है।

जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर की गयी कठोर कार्यवाहीयों से वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा विगत 05 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दियाहै। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण, वर्ष 2021-22 में 171 प्रकरण, वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण, वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण, वर्ष 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किये गये। जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 231 प्रकरणों में 1.82 करोड अधिरोपित कर 1.66 करोड जमा कराये गये है। जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा 55.84 करोड राजस्व की वसूली कर राजस्व प्राप्ति में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाहीयों में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं खनिज अमले का विशेष योगदान रहा है। स.क्र/552/16/ मालवीय/

==========..

मासिक तथा प्रति किलोमीटर के आधार पर किराये की टैक्‍सी लेने की निविदा आमंत्रित

नीमच 3 अप्रैल 2026, वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में मासिक किराये पर टैक्‍सी लिये जाने के लिये निविदा आमंत्रित की गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच के लिए निविदा के प्रपत्र और शर्ते, निविदा जारी होने की दिनांक से कार्यालयीन दिवसों में 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पूर्व 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त किए जा सकते है। भरी हुई निविदाएं 10 अप्रैल 2026 को अपरान्‍ह 2 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के पश्‍चात प्राप्‍त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्‍त निविदाएं 10 अप्रैल 2026 अपरान्‍ह 3 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में समिति व्‍दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी।

निविदा के साथ आयुक्‍त, जनसंपर्क संचालनालय मध्‍यप्रदेश भोपाल के नाम से 10,000 रूपये(दस हजार रूपये) का बैंक ड्राफ्ट या बैंक गारंटी संलग्‍न करना अनिवार्य है। निविदा को बिना कारण बताये स्‍वीकृत अथवा अस्‍वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्‍त जनसंपर्क/कलेक्‍टर महोदय द्वारा गठित समिति को होगा। इस संबंध में कोई पत्र व्‍यवहार नहीं किया जायेगा। इच्‍छुक व्‍यक्ति, वाहन मालिक निविदा प्रपत्र एवं शर्ते जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे तक पांच सौ रूपये नगद जमा कर प्राप्‍त कर सकते है। भरी हुई निविदा, प्रपत्र पंजीकृत टेक्‍सी वाहन से संबंधित समस्‍त कागजातों के सा‍थ 10 अप्रैल को अपरान्‍ह 2 बजे पूर्व तक प्रस्‍तुत जमा की जा सकती है।

====…..======

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}