समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 02 नवंबर 2025 रविवार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
रतलाम : शनिवार, नवम्बर 1, 2025,
बरबड़ रोड़ स्थित विधायक सभागृह में आज 01 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी, जावरा विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल जावरा विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विकास की उपलब्धियां देखने को मिल रही हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है ।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मिशा बंदियों को शाल श्रीफल एवं पुष्पहार भेट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर आर्ची हरित,एस डी एम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, क्षेत्रिएं पार्षद निशा सोमानी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, सपना त्रिपाठी, मयूर पुरोहित, प्रवीण सोनी, जयंत कोठारी, प्रहलाद राठौर, पवन सोमानी सहित अधिकारी/कर्मचारी, नागरिकगण एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।
================
शासकीय पी एम श्री मिडिल स्कूल आंबा को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया
रतलाम : शनिवार, नवम्बर 1, 2025, 21:47 IST

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आयोजन 9 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन, स्कूल परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाना तथा ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय दल द्वारा रतलाम जिले के ग्राम आंबा के पी एम श्री शासकीय मिडिल स्कूल तथा आदिम जाति बालक छात्रावास पिपलोदा पहुंचकर गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ शिरीन खान ने विद्यार्थियों को तंबाकू के खतरों के बारे में बताते हुए कहा कि तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक कैंसर नपुंसकता जैसी अनेक बीमारियां होती है, इसलिए इनका प्रयोग किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए। उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी। डीपीएम डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा आयरन की गोली का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला विस्तार एवं मध्य अधिकारी श्री आशीष चौरसिया ने कहा कि तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से बचे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को तंबाकू का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया एवं निर्धारित मानक अनुसार येलो लाइन खींचकर स्कूल एवं छात्रावास परिसर को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक श्री प्रकाश यादव, पीएम श्री शासकीय एकीकृत मिडिल स्कूल आंबा के प्रधान अध्यापक श्री वीर सिंह निनामा, शिक्षक श्री प्रभुलाल झडवाल , श्री पूनमचंद मुनिया, श्री गोवर्धन लाल विजयावत , श्रीमति पुष्पा यादव, श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री भावेश व्यास, सुश्री प्रतीक्षा राठौर, श्री देवीलाल भाबर, संध्या तिवारी, सुहाना राठौर, पूजा कसारा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
=============
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को उपचार हेतु 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता स्वीकृत
रतलाम : शनिवार, नवम्बर 1, 2025,
राजस्थान के फलौदी जिले में सड़क दुर्घटना के दौरान रतलाम जिले के तीन लोगों के असामयिक निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को उपचार हेतु 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
============
जावरा में बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित
रतलाम : शनिवार, नवम्बर 1, 2025,

भारत निर्वाचन आयोग तथा मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र 222 जावरा के बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 1 नवम्बर को भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुनील जायसवाल द्वारा सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को एसआईआर के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में एवं निर्वाचन की महत्वपूर्ण कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई । भगत सिंह महाविद्यालय के प्रोफेसर और नोडल अधिकारी श्री बी. एल. किराड़े द्वारा बी एल ओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्ययोजना एवं उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मे तहसीलदार जावरा श्री पारस वैश ,तहसीलदार पिपलोदा श्री देवेंद्र दानगढ़, नायब तहसीलदार जावरा श्री भगवान सिंह ठाकुर, प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर नितिन बडेजा एवं नारायण पाटीदार, निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन सुपरवाइजर धर्मेंद्र विशनावत , ई- गवर्नेंस मैनेजर अंकित अजमेरा, बीएलओ मास्टर ट्रेनर आशीष धारीवाल, सहायक प्रोग्रामर विनोद सुमन, नितेश यादव, रोहन कदम, भेरूलाल प्रजापत, भरत मौर्य उपस्थित थे|
================


