
======================
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
आने वाले आगामी विधानसभा की तैयारियो को लेकर प्रदेश के दोनो ही प्रमुख दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर कोंग्रेस अपने संघटन को लेकर कुछ सुस्त दिखाई दे रही है वही भाजपा अपने संघठन को मजबूत करने की कवायद में लग गई है। और खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी को लेकर विगत कई समय से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुवा था उसपर नगर के मिलन सार ओर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मुर्तजा इज्जि की नियुक्ति की गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से लेकर भोपाल तक नई उर्जा नई क्रांति के साथ जाना है इसको लेकर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना शुरू कर दी है इसी के चलते प्रदेश भाजपा के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष वि डी शर्मा आलोट उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेरा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मनसूर जमादार पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत आलोट की सहमति से अल्पसंख्यक मंडल आलोट के अध्यक्ष पद पर मुर्तजा ताहेर अली शेख को नियुक्त किया इज्जि के अध्यक्ष बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुवे वरिष्ठ जनों का आभार माना और इज्जि को बधाई देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।