नीमच और उज्जैन में सर्वप्रथम निर्विरोध मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन होने पर विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दिया धन्यवाद….
नीमच में पहेली महिला पूजा शर्मा निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित

नीमच और उज्जैन में सर्वप्रथम निर्विरोध मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन होने पर विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दिया धन्यवाद….
नीमच में पहेली महिला पूजा शर्मा निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित
नीमच :- भारतीय जनता पार्टी मण्डल निर्वाचन में सर्वप्रथम नीमच और उज्जैन में निर्विरोध निर्वाचन घोषणा होने पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर धन्यवाद दिया। साथ ही प्रदेश में गीता जयंती मनाने पर मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए इसे सनातन संस्कृति को बढावा देने वाली अनुकरणीय पहल बताया। उल्लेखनीय है कि मण्डल निर्वाचन में नीमच में पहली महिला मण्डल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होकर आई हैं, जो संगठन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल है। ये बने मण्डल अध्यक्ष भादवा माता मण्डल की श्रीमती पूजा शर्मा, उत्तर मण्डल नीमच के विश्वास पाटीदार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल नीमच के मोहनसिंह राणावत, पं.दीनदयाल उपाध्याय मण्डल नीमच के दारा सिंह यादव, दक्षिण मण्डल नीमच के मदन गुर्जर, कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल नीमच के किशोर बैरागी, रामपुरा मण्डल मनासा के विजय शर्मा, पं.दीनदयाल उपाध्याय मण्डल मनासा के कैलाश पुरोहित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल मनासा के मुकेश डांगी, कुकडेश्वर मण्डल मनासा के मदन रावत, सिंगोली मण्डल जावद के राधेश्याम मेघवंशी, रतनगढ मण्डल जावद के सतीष व्यास, मोरवन मण्डल जावद के अर्जुन माली, जावद मण्डल जावद के सचिन गोखरू अध्यक्ष बने हैं। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को भाजपाईयों ने दी बधाई जिले के भाजपा मण्डल अध्यक्षों के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया है।