सुवासरामंदसौर जिला

युवा संयम सालेचा की 11 फरवरी को होने वाली दीक्षा

बुधवार से पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव

 

सुवासरा- नगर के युवा संयम सालेचा की 11 फरवरी को होने वाली दीक्षा की सभी तैयारी श्री संघ द्वारा कर ली गई है। 7 फरवरी बुधवार से पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव प्रारंभ हों जाएगा। इससे पूर्व दीक्षार्थी मुमुक्ष संयम सालेचा ने परिवार और समाजजन के साथ सोमवार को नगर में घर घर पहुंचकर दीक्षा महोत्सव की पत्रिका और मिठाई के साथ आमंत्रण दिया।

आज सुबह 8 बजे माताजी पूजन, दोपहर 2 बजे संयम उपकरण वंदनावली होगी। शाम 5 बजे विशाल वाहन रेली निकलेगी। एवम शाम 7 बजे महिला एवम बालिका मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे।

गुरुवार को सुबह 9 बजे पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सहित गुरु भगवंतो का मंगल प्रवेश होगा। जिसके बाद सुबह 10बजे गुरु नवरत्न दीक्षा वाटिका का उदघाटन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे श्री शक्रस्तव महाभिषेक का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}