एग्जिट पोल के अनुसार, मप्र में 28 सीट जीत सकती है भाजपा

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को सभी 29 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को छिंदवाड़ा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ सकता है।
ABP सी वोटर का एग्जिट पोल
ABP-सी वोटर का एग्जिट पोल बताता है कि चुनाव नतीजों में मध्यप्रदेश में भाजपा को 26-28 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती है।
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल, भाजपा करेगी क्लीन स्वीप
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को सभी 29 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मिल सकती है शानदार जीत
आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अच्छी बढ़त मिल सकती है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।
भाजपा के वोट शेयर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा के वोट शेयर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। मप्र में भाजपा का वोट शेयर 61 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं इंडी गठबंधन की बात की जाए तो वोट शेयर में 2 फीसदी की गिरावट आई है। इंडी गठबंधन को सिर्फ 33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप कर सकती है भाजपा
आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। भाजपा को 28 से 29 सीटें मिल सकती है। छिंदवाड़ा में भी नकुल नाथ को शिकस्त मिल सकती है। दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ सकता है।
छिंदवाड़ा में हार सकती है कांग्रेस, दिग्विजय को भी मिलेगी शिकस्त
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बताया गया है कि मध्य प्रदेश की 29 में से मंडला सीट छोड़कर शेष सभी पर भाजपा की जीत का अनुमान है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की हार हो सकती है, वहीं राजगढ़ में दिग्विजय सिंह भी हार सकते हैं।
भाजपा को 29 में से 28 सीट का अनुमान
मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा 28 पर जीत दर्ज कर सकती है। मंडला सीट पर भाजपा हार सकती है। छिंदवाड़ा सीट भी कांग्रेस हार सकती है। यहां नकुल नाथ कांग्रेस प्रत्याशी थे।
केरल में कांग्रेस को भारी बढ़त
केरल की 20 में से कांग्रेस 17 सीट जीत सकती है। राहुल गांधी वायनाड सीट जीत रहे हैं। भाजपा को केरल में तीन सीट मिल सकती है।
