मंदसौर जिलाशामगढ़
विधायक श्री डंग बाइक भ्रमण संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्रामीणों से हुए रूबरू, किया संवाद

विधायक श्री डंग बाइक भ्रमण संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्रामीणों से हुए रूबरू, किया संवाद
शामगढ़। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र बाइक भ्रमण संवाद अंतर्गत ग्राम किलगारी, आवरा, तोलाखेड़ी, बर्डिया ऊचा एवं आक्या में ग्रामवासियों से रुबरु होकर चौपाल पर सीधा संवाद किया , विधायक हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार के निरंतर विकास कार्यों ने गांवों को नई दिशा देने का कार्य किया है , इस अवसर पर ग्राम बर्डिया ऊँचा में 25 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मांगलिक भवन का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता , मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलगारी , अरुण कासट , सुनील दानगढ़ चंदवासा सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, बुथ अध्यक्षगण, पंच-सरपंच , कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
============



