नीमचमध्यप्रदेश

समाचार नीमच मध्य प्रदेश से 6 मार्च 2023

दशहरा मैदान में रंगारंग आर्केष्ट्रा के साथ आज होगा सामूहिक  होलिका दहन,  तैयारियां पूर्ण
नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति के तत्वाधान में होगा आयोजन
नीमच। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान में होलिका पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। नीमच सांस्कृतिक उत्सव का यह निरंतर 10 वा आयोजन है।
जानकारी देते हुए आयोजन प्रमुख बृजेश मित्तल व ओम दीवान ने बताया की इस हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। आज दिनांक 6 मार्च सोमवार को रात्रि में शुभ मुहूर्त में दशहरा मैदान में सामूहिक होलिका दहन होगा इससे पूर्व आकर्षक रंगारंग आर्केष्ट्रा की प्रस्तुति होगी जिसमें  पारिवारिक माहौल में आर्केष्ट्रा की सुंदर प्रस्तुति रहेगी जिसमें राजस्थानी और होली के पारंपरिक गीतों का समावेश रखा गया है। वहीं कामेडी के साथ ही आर्केष्ट्रा के कलाकार अपनी कला से आमजन को प्रभावित करेंगे। आयोजक बृजेश मित्तल व ओम दीवान ने सभी शहर वासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक होलिका दहन में सहभागिता निभाएं।
==========================

महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी, लाडली बहना येाजना

मुख्य मंत्री श्री चौहान ने किया लाडली बहना योजना का शुभांरभ 

विधायक श्री परिहार द्वारा बहनों को लाडली बहना येाजना के फार्म वितरित

नीमच 05 मार्च 2023, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार को जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया ।इस कार्यक्रम का नीमच जिले के सभी नगरीय निकायों और पंचायतों व गांवों में सीधा प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बडी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना ।

जिला मुख्यालय नीमच के जनपद सभाकक्ष नीमच पर लाडली बहना योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर श्री मयंक अग्रवालजिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मनीषा धाकड, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा धनगर, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तथा बडी संख्या में महिलायें उपस्थित थी ।

इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि, लाडली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का अधार बनेगी। म.प्र. की धरती से आज प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सामाजिक क्रांति लायेगी । इस योजना का लाभ लेकर महिलाओं की अपने परिवारजनों पर आर्थिक निर्भरता दूर होगी उनका परिवार और समाज में सम्मान बढेगा और निर्णय लेने में उनकी भागीदारी भी बढेगी। 

 

कलेक्टर श्री मंयक अग्रवाल ने मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि , महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिये परिवार या स्वयं की समग्र आईडी जरूरी है । समग्र आईडी आधार से लिंक अथवा ईकेवाईसी  भी जरूरी है । संबंधित महिला का बैंक खाता हो और वह आधार से लिंक होना चाहिये । इस योजना का फार्म काफी सरल है जिसे आसानी से भरा जा सकता है।  योजना के फार्म भरवाने के लिये वार्डों और गांवों में शिविर लगाये जावेगे । प्रयास यह रहेगा कि, कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे। कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एसडीएम नीमच  श्रीमती ममता खेडे, श्रीमती किरण शर्मा , श्री विरेन्द्र पाटीदार, ने भी संबोधित करते हुये मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना को महिलाओं की जिंदगी बदलने और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम बताया ।

इस मौके पर विधायक श्री परिहार एवं अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भी वितरित किये।

प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री परिहार ने उपस्थित महिला अधिकारियेां और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज , महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.सी. मेहरा, परियोजना अधिकारी श्रीमती पायल पाल , जनपद सीईओ श्री राजेन्द्र पालनपुरे व अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक श्री परिहार व अतिथियों व उपस्थित सभी अधिकारियों ने भोपाल से मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना व मुख्य मंत्री श्री चौहान के उदबोधन को भी सुना।

=========================

लाड़ली बहना योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से स्‍वावलंबी बनेगी- श्री मारू

मनासा विधायक श्री मारू ने किया मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ

नीमच 5 मार्च 2023, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार 5 मार्च से प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगीमहिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेगी और परिवार में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। यह बात विधायक श्री अनिरुद्ध मारु ने रविवार को मनासा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही।

       इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अजय तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री पवन बारिया, अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

      विधायक श्री मारू ने कहा, कि लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र महिला के खाते में एक हजार रूपये हर माह भुगतान किया जावेगा। इससे महिलाओं की अपने परिवार पर निर्भरता दूर होगी और वह अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेगी।

      विधायक श्री मारू ने कहा, कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत गांव-गांव और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर आयोजित कर, महिलाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे, महिलाएं जागरूक होकर इस योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आए और अन्य पात्र महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। सरकार का यह प्रयास रहेगा, कि कोई भी महिला इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे।

     एसडीएम श्री पवन बारिया ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने योजना की पात्रता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रारंभ में विधायक श्री मारू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथि में आयोजित राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय ने देखा और सुना।

=========================

महिला दिवस पर हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी का अनूठा आयोजन …  

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़, कहा हम होगी सबसे आगे

नीमच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व रविवार की सुबह नीमच का नजारा ही कुछ और था। शहर की सड़क पर नारी शक्ति देखने को मिली। जोश और उत्साह से लबरेज महिलाएं दौड़ लगाते हुए मानों यह संदेश दे रहीं हो, कि हम किसी से कम नहीं। विश्व महिला दिवस पर हुई मैराथन में शहर की सड़कों पर महिलाओं ने दौड़ लगाई और कहा हम होगी सबसे आगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच, श्रीमती ममता जी खेड़े , एसडीएम नीमच, श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी सभी का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रही। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नीमच में हुई रन फॉर फिट मैराथन का, जिसमे सैकड़ो महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुरस्कृत भी किया।
जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी द्वारा रविवार 5 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रन फॉर फिट दौड़ का आयोजन हर वर्ग की महिलाए और युवतियों के लिए किया गया। नीमच के फोर जीरो चौराहा स्थित भारत माता सर्किल से प्रात: 7. 30 बजे फिट फॉर रन दौड़ प्रारम्भ हुवी, जो की भारत माता सर्किल से होकर प्लेटिनम चौराहा से होते हुवे लायन्स पार्क चौराहा से सीधे सीआरपीएफ के गेट पर स्थित पटेल चौराहा पर पूर्ण हुवी।
उक्त आयोजन में सैकड़ो महिलाओ और युवतियों ने हिस्सा लिया। 
 
इस दौरान  श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच, श्रीमती ममता जी खेड़े , एसडीएम नीमच, श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी  ने रन फॉर फिट में दौड़ लगाने वाली प्रत्याशियों को हरी झंडी दिखाकर आयोजन को प्रारम्भ किया। जिसके बाद इस दौरान दौड़ के मार्ग में कई समाज सेवियो द्वारा महिला शक्ति का स्वागत फूलो से किया और एनर्जी ड्रिंक पीला कर सभी का उत्साहवर्धन किया। अपने गंतव्य सीआरपीएफ के गेट पर स्थित पटेल चौराहा पर पहुंचे इस दौड़ के सभी प्रत्याशियो का आयोजनकर्ता द्वारा पुनः स्वागत किया गया। आयोजन में 84 उम्र की महिला से लेकर 4 वर्ष की बालिका ने हिस्सा लिया जिनका उत्साह विशेष सम्मान प्रदान कर आयोजक संस्था द्वारा बढ़ाया गया।
इसी क्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। 
इस दौरान  श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच ने नगर की सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी के इस प्रकार के आयोजनों की तारीफ करते हुवे कहा की आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में अपनी योग्यता एवं प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन करने में किसी से पीछे नहीं है पर कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए बहुत बड़ा कलंक है। बेटियों को बचाने का दायित्व समाज के हर व्यक्ति के साथ नारी की जिम्मेदारी है। 
 
श्रीमती ममता जी खेड़े, एसडीएम नीमच ने इस दौरान कहा की महिलाओं को अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष का रास्ता छोड़कर सद्भाव के रास्ते चलकर स्वयं को आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता के सांचे में भी ढालना होगा। यदि प्रत्येक महिला अपने शक्ति स्वरूप को पहचान ले तो सारा विश्व उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही वुमेन्स डे मनाया जाता है, ताकि हर क्षेत्र में महिलाएं इसी तरह आगे बढ़ती रहें। 

इस दौरान
 श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी ने कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां पुराने वेदों मैं भी नारी की शक्ति -महालक्ष्मी -गृह लक्ष्मी वह देवी के रूप में पूजा की जा रही है।  नारी शक्ति ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है। महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान घर परिवार समाज या यूँ कहूँ इस धरती पर उन्हें समुचित सम्मान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। हिन्दी शब्दकोश में एक नहीं दो -दो मात्राओं के साथ नारी ही नर से भारी पूर्वी संस्कृति ने राधाकृष्ण ,सीताराम, लक्ष्मीनारायण जैसे शब्दों से जहां देवियों के नाम देवों से आगे रख कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया .यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रम्यते तत्र देवता कह कर उनके महत्व को स्वीकार करने का सन्देश दिया वहीं लेडीज फर्स्ट कह कर पश्चिमी संस्कृित ने भी उन्हें सम्मान देने में कोई कसर ना छोड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी, गैर- सरकारी, सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम, बड़े समारोह, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/ स्त्री/ नारी/ औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/ बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/ वकील/ डॉक्टर/ पत्रकार/ सैनिक/ सरकारी कर्मी/ इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।
हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस रन फॉर फिट नामक मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया। जिसमें हर उम्र की महिलाओ द्वारा भाग लिया गया। इस मिनी मैराथन के माध्यम से नगर की महिलाओं, बालिकाओं के लिए सुरक्षित शहर बनाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं का आयोजन कर उनका स्वागत सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी क्लब के सदस्य मौजूद थे।
रन फॉर फिट के लिए हेल्पिंग हैंडस ने माना सभी आभार ….
हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी नीमच के तत्वावधान में नीमच में निकाली गई रन फॉर फिट मेराथुन दौड़ में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने जिस उत्साह से भाग लिया और नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन दिखाया। उसे देख हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी नीमच ने इस आयोजन में सहयोगी रहे सभी समाजसेवी संस्था व सभी महिलाओ और युवतियों से लेकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसा ही स्नेह व सहयोग कि आशा की हैं।

=====================================

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न 

विधायक श्री परिहार ने किया पौधा रोपण

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस 5 मार्च को जिले में विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण कर मनाया गया। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने राठौर पार्क नीमच सिटी एवं जनपद परिसर नीमच में पौधारोपण किया । इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। राठौर पार्क नीमच में विधायक श्री परिहार की उपस्थिति में 160 से अधिक पौधे रौपे गये। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जावद में भी पौधारोपण किया गया ।जावद की शिव वाटिका में महिलाओं एवं बच्चों ने पौधारोपण किया और आकर्षक रंगोली भी बनाई।

=========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}