श्री बड़े महादेव आरोग्यधाम, भानपुरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्राम ग्रह का शिलान्यास

*********************
भानपुरा। क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बड़े महादेव आरोग्यधाम, भानपुरा में आगामी बरसात के मौसम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती रही है उक्त पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए एक विशाल खुला विश्राम गृह का निर्माण श्री शिव सेवक मंडल जो कि वहां की व्यवस्था समिति है उनके वित्तीय सहयोग से तथा जन सहयोग एवं विधायक निधि के वित्तीय सहयोग से निर्माण किया जाना तय किया। जिसका भूमि पूजन विधायक देवी लाल धाकड़ के द्वारा किया गया भूमि पूजन एवं श्री बड़े महादेव की महाआरती के पश्चात कार्यक्रम मैं मैं श्री शिव सेवक मंडल के सदस्यगण मनोज मंगलोरिया, भूपेंद्र सोनी, अशोक विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा,शाल श्रीफल एवं साफा बधांकर विधायक जी का अभिनंदन किया।विधायक धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक क्षेत्र में जो भी संस्था अग्रणी होकर तन मन और धन से कार्य करती है मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा श्री शिव सेवक मंडल इस क्षेत्र के विकास में एक सहयोगी संस्था है उसमें मैं हमेशा तत्पर रहूंगा उन्होंने उक्त विश्राम ग्रह के लिए विधायक निधि से ₹100000 की सहयोग देने की घोषणा की।
उसके पश्चात महेंद्र वधवा , अजय तिवारी , अभिषेक मांदलिया,डॉ आनंद जैन, लालचंद रूद्र वाल आदि ने अपने उद्बोधन दिए इस अवसर पर श्री शिव सेवक मंडल के सभी सदस्य गण सनातन धर्म मंडल के सदस्यगण हारेका सहारा समिति के सदस्य गण पार्षद श्रीनाथ उपाध्याय और नगर के कई गणमान्य धार्मिक प्रेमी एवं सहयोग गण उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चातआभार पिंटू परिहार अध्यक्ष श्री शिव सेवक मंडल द्वारा किया गया एवं संचालन सचिव अरुण भाना द्वारा किया गया।



