भोपालमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, टापर्स में इस बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी

 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कला समूह में शाजापुर के जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ प्रदेश में टाप किया है। वहीं विज्ञान समूह में रीवा की अंशिका मिश्रा ने 493 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया है। कामर्स समूह में विदिशा की मुस्कान दांगी ने 493 अंकों के साथ पहला स्थान पाया। कृषि समूह में पन्ना के विनय पांडे ने 480 अंकों के साथ टाप किया। ललित कला और गृह विज्ञान समूह में डिंडौरी की नंदिनी मलगम ने 464 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। जीव विज्ञान समूह में सिवनी की सना अंजुम खान ने 487 अंक पाकर पहला स्थान पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}