संजीत में निकली तिरंगा यात्रा… पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

संजीत । आजादी के 78 वे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आज गुरूवार को दोपहर में तिरंगा यात्रा संजीत बस स्टैंड से शुरू हुई। जहां तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों के साथ सदर बाजार होते हुए* *तिरंगा यात्रा पुनः बस स्टैंड पर पहुंची। जहां राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का संजीत सदर बाजार में पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष शरद जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा महामंत्री सुनील शर्मा पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह चंद्रावत प्रहलाद डांगी केसरिया हिंदू वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल डांगी बूढ़ा मंडल उपाध्यक्ष रामप्रसाद डांगी बूढ़ा मंडल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दशरथ डांगी ललित कोठारी रामचंद्र चौहान पिंटू सोनी सुनील सोनी अरविंद पाटीदार अशोक राठौड़ प्रभाकर पाराशर राजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पप्पू डॉन संदीप शर्मा पंकज डांगी नगर अध्यक्ष कारू सिंह दांगी अर्जुन डांगी भेरूलाल रावत नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा मनीष सोनी युवा मोर्चा मंडल आदि उपस्थित रहे।