दलौदामंदसौर जिलासेवा

पाटीदार समाज के तत्वाधान में संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह सम्मेलन में 90 वाँ रक्त दान शिविर संपन्न 

पाटीदार समाज के तत्वाधान में संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह सम्मेलन में 90 वाँ रक्त दान शिविर संपन्न 

दलौदा।समाजिक संस्था रक्तसेवा गौ सेवा फाउंडेशन रजि. मध्यप्रदेश (रक्तसेवा हिंदुस्तान) द्वारा पाटीदार समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन गरोडा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया था ।

शिविर में सर्वप्रथम भारत माता जी को द्वीप प्रज्वलित कर रक्तदान का कार्य शुरू किया गया जिसमें 32 युवाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया और 64 यूनिट रक्तदान हुआ।

राजनीति और समाजिक पदाधिकारियों ने रक्तदान करने में बढ़ चढकर हिस्सा लिया जिसमें भारती पाटीदार ( पाटीदार समाज महिला संगठन जिला अध्यक्ष, नगर पालिका पार्षद मंदसौर ) , दिनेश पाटीदार ( पाटीदार समाज मंदसौर जिला अध्यक्ष ) , डॉ. विजय पाटीदार ( जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंदसौर ) , जगदीश पाटीदार ( पुर्व सरपंच दलौदा चौपाटी) ने भी रक्तदान कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया ,शिविर में रामेश्वर पाटीदार गुराड़िया लालमुंहा ( अध्यक्ष पाटीदार समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन),मुकेश भीमावत (सरदार पटेल युवा संगठन दलौदा तहसील अध्यक्ष) ,श्याम गहलोत ( टीम जीवनदाता ) का भी सहयोग रहा ।

शिविर में संस्था के पदाधिकारी अंबाराम पाटीदार शिवगढ़ ( प्रदेश उपाध्यक्ष ), पुष्कर पाटीदार ( जिला अध्यक्ष ) उपस्थित रहे, उक्त जानकारी संस्थापक नागेश्वर मालवीय द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}