औरंगाबादनिर्वाचनबिहारराजनीति

गुजरात चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत पर गुजरात की जनता एवं कार्यकर्ताओं  को सांसद ने दी बधाई

गुजरात चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत पर गुजरात की जनता एवं कार्यकर्ताओं  को सांसद ने  दी बधाई

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता

 

 

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर कहा कि यह जीत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है गुजरात की जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है यह ऐतिहासिक जीत विकास,सुशासन और जनकल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता की जीत है।गुजरात में भाजपा ने जो विकास की राजनीति की,जनता ने उस पर फिर से विश्वाश जताया है।इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल,प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल समेत गुजरात की जनता एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह के विकास आधारित कार्य कर रही है उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है। वहीं बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।यह चुनाव बहुत हि महत्वपूर्ण था क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद इस उपचुनाव में पहली बार जदयु और भाजपा के बीच मुकाबला हुआ और जदयु की हार हुई इस परिणाम के बाद यह साफ हो गया कि बिहार की जनता ने विकास को लेकर अपना बहुमूल्य मत भाजपा के पक्ष में किया है अब बिहार के लोग जंगलराज की सरकार नही चाहते है।हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि यंहा के जनता के द्वारा दिया गया जनादेश का सम्मान करते है।बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,अनिल सिंह,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी,समाजसेवी रवि सिंह,आशु अभिनव,राजकुमार सिंह,अमिताभ सिंह,अमरीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,समाजवादी नेता रामलखन सिंह,मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह,उदय सिंह,सुबोध सिंह,कौशल सिंह,आलोक सिंह,अश्विनी तिवारी,जितेन्द्र शर्मा,प्रफुल्ल सिंह,सतेन्द्र सिंह,बिनोद सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान,नलिनी रंजन,दीपक सिंह,प्रभात सिंह,राहुल सिंह,रंजीत कुशवाहा,हुमायूँ अंसारी,ने हर्ष ब्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}