मंदसौरमंदसौर जिला

महावीर फतेह करे सेवा संस्था बालाजी ग्रुप द्वारा 11 यूनिट रक्तदान हुआ

बालाजी ग्रुप युवाओं को सद्कार्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है- महंत रामकिशोरदासजी

मन्दसौर। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) मंदसौर द्वारा संस्था जिलाध्यक्ष लोकेंद्र मंगल बैरागी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के सहयोग से रविवार को तीन छत्री बालाजी मंदिर खानपुरा मंदसौर में गुरुदेव महंत रामकिशोरदास जी, प. दशरथ भाई जी, प. शिवकरण प्रधान, प. विष्णु  शर्मा के सानिध्य में ग्रुप के 11 सदस्यों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर महंत रामकिशोरदासजी ने कहा कि बालाजी ग्रुप जिलाध्यक्ष मंगल बैरागी के नेतृत्व में इस संस्था ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से अंचल में विशेष पहचान कायम की है। सद्कार्यो से युवाओं को जोड़ने का कार्य इस ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। पं. दशरथ भाई ने कहा कि रक्त का दान दूसरों की जिंदगी बचाने कार्य है इसलिये रक्तदान का अनमोल है। संस्था सदस्यों ने अपने जिलाध्यक्ष मंगल बैरागी की लम्बी आयु के लिये रक्तदान कर अनुकरणीय कार्य किया है। पं. शिवकरण प्रधान ने कहा कि विलोपित होती धार्मिक परंपराओं को जीवित करने का कार्य यह संस्था कर रही है। पं. विष्णु शर्मा ने कहा कि भटकते युवाओं को  धर्म और सदकर्म से बालाजी ग्रुप द्वारा जोड़ा जा रहा है।
प्रारंभ में बालाजी महादेव की पूजा अर्चना कर मंगल बैरागी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। गु्रप के नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत, गांव गुराडियालाल मुआ प्रमुख दिलीप पाटीदार, अशोक पाटीदार,गांव गल्याखेड़ी प्रमुख वासुदेव माली, गांव माल्याखेड़ी प्रमुख रविराज चौहान, गांव आक्या के कार्यकर्ता राहुल सोलंकी,विनोद चौहान, गांव अलावदाखेड़ी प्रमुख मंगल फतरोड, लोकेश ठाकुर, विनोद चौहान,दीपक राव मराठा ने रक्तदान किया। इस अवसर पर गांव आक्या प्रमुख परमानंद माली,सीताराम माली, नरेंद्र माली, पंकज माली, नरेंद्र सिंह राजपूत, बबलू माली, भंवर माली, कन्हैयालाल माली, राजू माली, मिर्जापुर गांव प्रमुख राहुल दशोरा,ललित राठौर, गांव कोचवी प्रमुख, किशोर कुमावत,मुकेश राठौर, मनीष नीमे,जितेंद्र कहार, गोविंद पडई पंथी, गोलू ग्वाला,नरेंद्र बाथम,विक्रम वर्मा,सतपाल वर्मा,अंकित प्रजापत,प्रवीण शर्मा,मधु गेहलोद,राज मावर,पप्पू सांखला, अशोक पाटीदार,हरीश पाटीदार सहितबड़ी संख्या में ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}