सामाजिकजावरारतलाम

जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल के चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए, श्रीमती दानगढ़ अध्यक्ष, मंजु सेठिया कोषाध्यक्ष चुनी गई 

 

जावरा निप्र । जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल जावरा के चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए। चुनाव के लिए अखिल भारतीय जांगड़ा पोरवाल महिला मण्डल की सहमति से श्री राम मंदिर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पोरवाल समाज महिला मंडल के अध्यक्ष पद के लिए प्रेमलता दानगढ़ को सर्वानुमति से चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए मंजू धानगढ,सचिव मीना धानगढ़ कोषाध्यक्ष मंजू सेठिया को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मति दानगड ने बताया कि आज संपन्न हुई राजा टोडरमल की 423 वी जयंती के उप लक्ष में आरती की गई। जिसमे महिलाओं ने बड़चड़ कर भाग लिया।महिला मंडल ने आगामी वर्ष में राजा टोडरमल की 424 वी जयंती और उत्साह और धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया।आपने बताया कि कार्यकारणी का गठन शीघ्र किया जाएगा।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रेखा फ्ररकिया,मंजू सेठिया ,रेखा धनगढ़, मंजू पोरवाल उषा धनोतिया,आदि ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}