नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 08 अप्रैल 2826 बुधवार

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे

नीमच 7 अप्रेल 2026, म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह शनिवार 11 अप्रेल को प्रात: 10 बजे गांधी सागर से प्रस्‍थान कर दोपहर 12 बजे कार द्वारा नीमच सर्किटहाउस आएंगे और दोपहर 12.30 बजे समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। आप शाम 7 बजे होटल एवं रिर्जाट मणिरत्‍नम महू रोड नीमच पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शपथ विधि समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद रविवार रात्रि 1.45 बजे जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

===========

कचौली में विधिक जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न

नीमच 07 अप्रेल 2026, विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनासा तहसील के गांव कचौली में “लीगल एड क्लिनिक” आयोजित किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह सेवा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहती है।

लीगल सर्विस क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा ने सेवाएँ प्रदान कर आमजन को प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया तथा नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्त्तव्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता स्कीम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्री मयंक माहेश्वरी, प्रधानाचार्य सुश्री अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित थे।

====================

वैश्विक शांति के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलना जरूरी है- श्री बिरला

जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्‍यक्ष

लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में शामिल हुए

लोकसभा अध्‍यक्ष श्री बिरला ने किया वैराग्‍य वाटिका एवं आयुर्वेद सूत्रकम पुस्‍तक का विमोचन

नीमच 7 अप्रेल 2026, लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने मंगलवार को नीमच जिले के सिंगोली में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर योग प्रेरक श्री 108 मुनि श्री प्रणम्‍य सागर जी महाराज को श्रीफल भेटकर उनका आर्शिवाद लिया।

इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक बेगु श्री सुरेश धाकड़, विधायक भीलवाड़ा श्री अशोक कोठारी, श्री रतनलाल, गाडरी चित्‍तौडगढ, श्री राकेश जैन मडिया कोटा जि.प.सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं एसडीएम श्री पराग जैन व अन्‍य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण तथा बडी संख्‍या में जैन समाज के पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित थी।

लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने मुनिश्री प्रणम्‍य सागर महाराज की पुस्‍तक ”आयुर्वेद सूत्रकम” एवं वैराग्‍य वाटिका का विमोचन किया और मुनिश्री को पुस्‍तक की प्रति भेट की।

इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने अपने उदबोधन में कहा, कि आचार्य मुनिश्री प्रणम्‍य सागर जी महाराज ने योग का अहम संदेश दिया है। उन्‍होने जीवन शैली में बदलाव कर स्‍वस्‍थ्‍य एवं सुखी रहने का आध्‍यात्मिक मार्ग बताया है। आचार्य मुनिश्री जहां से भी गुजरते है, वहां आध्‍यात्मिक मार्ग का लाभ लोगो को मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आ रहा है। उन्‍होने कहा, कि वैश्विक, शांति के लिए अंहिसा के मार्ग पर चलना जरूरी है। जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाजजनों को सद्प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी संबोधित कया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्‍वागत अभिनन्‍दन किया गया और उन्‍हें स्‍मृति चिंह भेट किए गए।

लोक सभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला के सिंगोली में अयोध्‍या नगरी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिह सिसोदिया ने लोक सभा अध्‍यक्ष की अगवानी की और उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर उनका स्‍वागत किया।

===========

मनोहर शम्भू (दादा) बम्ब निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
नीमच। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमच की साधारण सभा में 5 अप्रैल को स्थानक भवन जैन कॉलोनी में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में मनोहर शम्भू (दादा) बम्ब अध्यक्ष, सुनील चौपडा मंत्री और भरत कोठारी कोशाध्यक्ष चुने गए। समस्त चुनाव पूर्व अध्यक्ष जयन्तीलाल पितलिया के सानिध्य में सर्वानुमति से सम्पन्न हुए। मनोहर शम्भू बम्ब ने बताया कि शेश पदाधिकारियों की घोशणा शीघ्र ही की जाएगी।

=============

डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री धार्वे एवं सुश्री भयडिया ने की जनसुनवाई

जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 07 अप्रेल 2026, कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे एवं सुश्री श्रुति भ‍यडिया ने 99 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई में सरवानिया महाराज के अकील मंसूरी, बराडा के प्रभुदास बैरागी, कड़ी आंत्री के गोपाल गुर्जर, मनासा के विजय नारायण, सुवाखेडा की कलाबाई, नई आबादी दारू के दिलीप पुरोहित, कंजार्डा के मोहनलाल, मल्‍हारगढ़ के ज्ञानेश प्रजापति, दुरगपुरा की बदामीबाई बंजारा, जूना बाजार नीमच सिटी के जावेद खान, नीमच केंट के लोकेश जौहरी, दारू के गोविंद दास ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह दारू के नंदलाल, हुडकों कॉलोनी मनासा की भगवंतीबाई, बरूखेडा के लालाराम, लसुडिया की जीवन बाला, अल्‍हेड की हिराबाई, डूंगलावदा केक प्रकाश गुर्जर, सरवानिया महाराज के महेश सोनी, जन्‍नोद की नारायणी बाई, हरवार के रामनिवास, चेनपुरा की अन्‍नाकुंवर, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच की गुड्डी बी, गणपति नगर नीमच के चुन्‍नीलाल माली, सुरेश चांवला, बगीचा नं.4 नीमच की फरीन, सेमली चंद्रावत की बाबुकुंवर, सरवानिया महाराज के राजकुमार, धानका मोहल्‍ला नीमच केंट के मदनसिह, सेमार्डा के राहूल, कनावटी के केशुराम, तलाऊ के रामलाल, सेमली चंद्रावत के मंगलसिह, गांधी नगर जीरन की खुशबु, रामपुरा के राहुल चम्‍पी के बद्रीलाल आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

===========

बकरी पालन प्रशिक्षण दिनांक 13 अप्रेल से

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्रारा 13 अप्रेल 2026 से बकरी पालन का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं मोबाईल न. 9111053516 पर भी संपर्क कर सकते है | प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी । प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा उनके विभाग की लोन स्कीमों / योजनाओ के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जावेगी | साथ ही साथ प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे | बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा |

==============

ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण (महिलाओ के लिए) 15 अप्रेल से प्रारंभ

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास ,चीताखेडा मेन रोड नीमच द्रारा दिनांक 15 अप्रेल 2026 से ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण (महिलाओ के लिए) का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम होने जा रहा है | जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं मोबाईल न. 9111053516 पर भी संपर्क कर सकते है | प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 35 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी । प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे | बैंकिग संबंधी सभी जानकारीयां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा |

============

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग & वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) 17 अप्रेल से

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्रारा 17 अप्रेल 2026 से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग & वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं मोबाईल न. 9111053516 पर भी संपर्क कर सकते है | प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी । प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा उनके विभाग की लोन स्कीमों / योजनाओ के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जावेगी | साथ ही साथ प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे | बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}