खेलो एमपी यूथ गेम्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चमके आलोट के खिलाडी

खेलो एमपी यूथ गेम्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चमके आलोट के खिलाडी

किशनगढ़ तालठाकुर शंभू सिंह तंवर
– जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन हुआ जिसमे आलोट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया ! एथेलेटिक्स दौड़ में कुणाल सिंह चौहान 100 मीटर में द्वितीय स्थान, 4 बाई 100 मीटर रिले दौड़ में कुणाल सिंह चौहान, ऋषभ पुरोहित, प्रहलाद सिंह, जयदीप सिंह ने प्रथम स्थान, 3000 मीटर दौड़ में तृतीय सुमित राठी, 400 मीटर हर्डल दौड़ में द्वितीय सौरभ रावत, लतिषा सोनी 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, आराध्या सोलंकी 800 मीटर दौड़ में प्रथम, सलोनी भेसोटा 4 बाई 400 रिले में प्रथम स्थान, गोला फेंक में अनिशा निम्बोला प्रथम स्थान, पिट्ठू बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता, रस्साकस्सी में विजेता, खो-खो बालिका वर्ग में उपविजेता, वेटलिफ्टिंग बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान, बॉक्सिंग बालक में प्रथम स्थान, मलखंभ में तृतीय स्थान प्राप्त किया !
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निरीक्षक मुनेंद्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, विधानसभा प्रमुख नन्दनराज जैन, बीईओ दिलीप शर्मा, ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अतुल वर्मा, खेल शिक्षक माधव शर्मा, बद्रीलाल बसेर, मनीष शर्मा , ओमप्रकाश परमार, गोकुल सिंह चौहान, विक्रम भूरिया आदि ने शुभकामनाए दी !



