मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ की बैठक

==================

यात्रा में कांग्रेसजन अधिकाधिक अपनी सभागिता करे- अनिल शर्मा

मल्हारगढ़ । जिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल, संघठन मंत्री राजेश रघुवंशी, के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया के मार्गदर्शन में राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”को ऐतिहासिक बनाने व क्षेत्र से अधिकाधिक भागीदारी करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा प्रमुख कांग्रेसजनों की 26 फरवरी सोमवार को एक आवश्यक बैठक राजीव गांधी उद्यान में आयोजित कीगई।

बैठक को संबोधित करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा की 6 मार्च को राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रातः 9 बजे बड़नगर में प्रवेश होगा जहां महिला संवाद के बाद 10 बजे रोड शो,11,30 बजे बदनावर में आमसभा होगी।दोपहर लंच के पश्चात यात्रा दोपहर 3 बजे रतलाम पहुंचेगी जहां रोड शो के बाद 4 बजे सैलाना में रोड शो होगा।शर्मा ने बताया कि राहुल जी की यह भारत जोडो न्याय यात्रा 14 जनवरी से थोबल मणिपुर से प्रारम्भ हुई जो देश के विभिन्न राज्यो से होती हुई 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है युवा न्याय,भागीदारी न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय श्रमिक न्याय कांग्रेस ने हमेशा किसान,गरीब मजदूर की बात करी है और उन्हें न्याय व उन्हें उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया है। शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से सत्तापक्ष में काफी घबराहट व बेचैनी है इसिलए यह बोखलाहट में राहुल जी के खिलाफ अनर्गल व दुष्प्रचार कर रहे है।

बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामचन्द्र करुण,दिनेश कोठारी, महामन्त्री मुकेश निडर,ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार सूपड़ा,पार्षद दिलीप तिवारी,सचिव अनिता खोखर,किशनलाल चौहान,महेंद्र गेहलोत,नागेश्वर चौहान,किशोर टेलर कनघट्टी,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया,मंडलम अध्यक्ष कैलाश बंगारिया,दिनेश गुप्ता काचरिया,बलवन्त पाटीदार, दिनेश कुमावत,किशोर उणियारा, अनिल गुर्जर,पंकज बोराना, राहुल धनगर,भेरूलाल पप्पू गुर्जर,जमील भाई,विमल कुमार विरवाल,भंवरलाल साल्वी, जगदीश चन्द्र माकनिया, मदनलाल कारपेंटर,राजू शर्मा,राहुल डांगी,सत्यनारायण राठौर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}