खेलों से प्रतिभाओं का होता है उत्साह वर्धन- श्रीमती कविता नरेंद्र यादव

शामगढ़ -रेल संस्थान शामगढ़ द्वारा रेल कर्मचारियों की महिलाओं तथा बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस, चम्मच रेस, मेहंदी, चित्रकला,बलून फुलाना , रस्सा कशी के साथ-साथ और भी अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं तथा बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया! तथा कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्री कविता यादव प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी का उत्साह वर्धन किया तथा विजय प्रतियोगी को प्रमाण पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में आभार संस्थान सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंत सिंह, सामंत सूर्यवंशी, अब्दुल रईस, चुन्नीलाल अशोक राठौर अशोक प्रजापति विजय सिंह झाला शब्बीर अहमद, दिग्विजय सिंह के साथ-साथ अनेक कर्मचारी ने सहयोग प्रदान किया।