वन विभाग नीमच द्वारा तीन दिवसीय अभियान चलाकर जिले में एक हजार से अधिक गिद्धों की गणना की
वन विभाग ने तीन दिवसीय अभियान चलाकर की गिद्ध गणना
*नीमच*
*डॉ. बबलु चौधरी*
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चले तीन दिवसीय अभियान के तहत 118 स्थानों पर वर्ष 2023- 24 की गणना प्रात: 7 बजे से गिद्ध की विभिन्न प्रजातियों की गणना की गई, जिसमे सफेद और कम सफेद प्रजाति के कुल 1041 गिद्ध पाए गए। जिनमें 589 वयस्क गिद्ध तथा 452 अवयस्क गिद्ध थे।
तीन दिन चली गिद्ध गणना के दौरान वन मंडल अधिकारी एस के अरोदे नीमच, उप वन मंडल अधिकारी दशरथ अखंड नीमच, वन परिक्षेत्र अधिकारी पी एल गहलोत रतनगढ़, शरद जाटव, भानु सोलंकी, शास्वत द्विवेदी सहित स्टाफ गण एवं सुरक्षा श्रमिको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।