शामगढ़मंदसौर जिला

पोरवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं सहित 41 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

(((((((((((((((((((((((())))))))))))))))))))))))

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोरवाल महिला मंडल द्वारा रक्तदान जैसा प्रकल्प एक अभिनव प्रयास- श्रीमती कविता यादव

शामगढ़।पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं शिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर आज सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव ने संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये महिला मंडल की सरंक्षक एवं मार्गदर्शक संतोष दीदी धनोतिया डॉ शोभा मोरे वरिष्ठ रामसुखी मुजावदिया एवं पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष सीमा अजय चौधरी मंचासीन रहे।

सर्वप्रथम नगर की आराध्य देवी मां महिषासुर मर्दिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन करने के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई नगर की ऐसी महिलाएं जिन्होंने आत्मनिर्भरता के रूप में अपने परिवार को आगे बढ़ाया ऐसी आत्मनिर्भर महिलाओं श्रीमती रामी बाई मंडवारिया श्रीमती सुशीला मुजावदिया मनीषा काला सुश्री प्रियंका मांदलिया सुश्री रूपाली पोरवाल का भी सम्मान किया गया।

रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में डॉ अमित धनोतिया 28वी बार वीणा धनोतिया 11वी बार भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेश मांदलिया उपाध्यक्ष राकेश धनोतिया मैं अपने जन्मदिवस पर 26वी बार दीपक मुजावदिया पोरवाल समाज कोषाध्यक्ष पंकज मेहता 23वी बार सतीश वेद अल्फा इंटरनेशनल स्कूल संचालक अजय चौधरी विजय चौधरी युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष धीरज डपकरा राजेश पटेल यशवंत सिंह पुनीत गुप्ता चोमहला रितेश धनोतिया राधेश्याम फरक्या राकेश पोरवाल जगदीश कालरा ईश्वर सिंह थान सिंह कौशल्या मुजावदिया प्रिंसी धनोतिया शीतल धनोतिया सहित 4 महिलाओं एवं 37 पुरुषों ने रक्तदान किया रक्त संग्रहण का कार्य ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय से पधारे मंसूरी रामगोपाल पाटीदार एवं उनकी टीम ने किया।

अतिथियों का स्वागत महिला मंडल के सभी सदस्यों ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल सचिव सरोज महेश दानगढ़ एवं सोना नवीन मेहता ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष माधुरी योगेश काला ने किया।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव सहित सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद लायंस क्लब सर्जन समाज सेवा समिति के पदाधिकारी बालाराम चौधरी पोरवाल महासभा कोषाध्यक्ष मुकेश दानगढ़ योगेश काला रमेश मेहता अजय गुप्ता आकाश मंडवारिया जगदीश वेद प्रमोद गुजराती पत्रकार जावेद हुसैन अली हुसैन विक्रम सिसोदिया मुकेश सेन कमल प्रजापति उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}