शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग प्रकरणों में शराब व मादक पदार्थ जब्त

शामगढ़ पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग प्रकरणों में शराब व मादक पदार्थ जब्त

शामगढ़। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब, देशी शराब, एमडीएमए पाउडर, डोडाचूरा सहित वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में की गई।

पहला प्रकरण: 60 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब जब्त

दिनांक 24 जनवरी 2026 को शामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डग जिला झालावाड़ (राजस्थान) की ओर से एक आई-20 कार में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब लेकर दो व्यक्ति शामगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर चांदखेड़ी रोड पर घेराबंदी कर आई-20 कार क्रमांक MP07CD9283 को रोका गया।

कार सवार अरमान खान पिता आमीन खान उम्र 22 वर्ष निवासी डग जिला झालावाड़ तथा जावेद कुरैशी पिता शराफत कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी शामगढ़ के कब्जे से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये है, जब्त की गई। साथ ही वाहन को भी जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 49-ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

दूसरा प्रकरण: 7 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

इसी दिन शामगढ़ पुलिस को दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में अवैध शराब भरकर एक व्यक्ति ग्राम बरखेड़ा नायक से निपानिया होते हुए मेलखेड़ा की ओर जा रहा है। पुलिस ने कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर ब्रेजा कार क्रमांक MP09WE2153 को रोका।

कार चालक रिंकू पिता बंशीलाल प्रजापत उम्र 32 वर्ष निवासी मधुर कॉलोनी शामगढ़ के कब्जे से 7 पेटी अवैध देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 29 हजार रुपये है, जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वाहन को भी जब्त किया गया है।

तीसरा प्रकरण: एमडीएमए व डोडाचूरा सहित आरोपी गिरफ्तार

तीसरे मामले में पुलिस चौकी चंदवासा थाना शामगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर एमडीएमए पाउडर व डोडाचूरा लेकर मेलखेड़ा से चंदवासा की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामखेड़ी निपानिया फंटा तिराहे से आरोपी राजेश उर्फ रामलाल मेघवाल पिता गणेशराम मेघवाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बर्डिया अमरा थाना गरोठ को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम एमडीएमए पाउडर, एक किलो डोडाचूरा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 15, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में एक आरोपी दिलीप सिंह निवासी पिपलिया मिठ्ठेशाह थाना गरोठ फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक मनोज कुमार महाजन, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी, सहायक उप निरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रूपसिंह झाला, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, चतर सिंह देवड़ा, धनपाल जाट, सुरजपाल सिंह, बहादुर सिंह, आरक्षक अनिल गुर्जर, विशाल सिंह चंद्रावत एवं श्रीकृष्णा सिकरवार का विशेष योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}