कुमावत महासभा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

मंदसौर। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा व जिला धार्मिक उत्सव समिति के बैनर तले प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी नरसिंहपुरा कुमावत धर्मशाला में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मंे कुमावत समाज के वरिष्ठो व जिला धार्मिक उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित सदस्यों का सम्मान कर दीपावली पर्व की शुभकामानाएं प्रेषित की गई।
इस दौरान कुमावत महासभा के जिला अध्यक्ष धार्मिक उत्सव जिला संयोजक वर्दीचंद कुमावत ने बताया कि कुमातव समाज के द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली का पर्व धुमधाम से मनाया जाता है। इसी कडी में कुमावत धर्मशाला में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित कियाए जिसमें समाज के वरिष्ठो का सम्मान कर आशिर्वाद लिया। सभी समाज बंधुओं ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम दौरान मतदान कराने की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वर्दीचंद कुमावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजु कुमावत जिला महामंत्री राजेश कुमावत जिला मिडिया प्रभारी ओम कुमातव जिला सांस्कृतिक मं़त्री बाबुलाल कुमावत उपाध्यक्ष मदनलाल कुमावत माणकलाल कुमावत सत्यनारायण कुमावत रवी कुमावत पार्षद गोवरधन कुमावतए समाज अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत सचिव मोहनलाल कुमावत उपाध्यक्ष कारूलाल कुमावत लोकेन्द्र कुमावतए रामचन्द्र कुमावत नरेन्द्र कुमावत नरेन्द्र कुमावत चेतन कुमावत बद्रीलाल कुमावत राजु कुमावत नानालाल कुमावत कन्हैयालाल कुमावत जिला धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष सुभाष गुप्ता विनोद मेहताए विनय दुबेला कन्हैयालाल सोनगराए हरिश गुप्ता राजेन्द्र चाष्टा जीवन गोसर आदि समाज के लोग उपस्थि थे।