Uncategorized
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू थार की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम मालवीय की मौत; 150 फीट तक घसीटा, अंचल में शोक की लहर
5 days ago

एफआईआर के विरोध में उतरे कांग्रेसी, दिया ज्ञापन, रखीं तीन मांगें, सीएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
3 weeks ago
Check Also
Close
- छोटी काशी सीतामऊ में गणेशोत्सव कि मची धूमSeptember 23, 2026
सिगोंली (योगेश लबाना) स्वर्गीय विरेंद्र कुमार सकलेचा महाविद्यालय सिंगोली में 5 अप्रैल बुधवार को महाविद्यालय में चल रही पीने योग्य ठंडे पानी की किल्लत को लेकर अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि महाविद्यालय में पीने योग्य पानी की व्यवस्था के नाम पर केवल एक स्टील का घड़ा रखा गया है जिससे महाविद्यालय में अध्ययनरत 350 विद्यार्थियों एवं कॉलेज स्टॉफ के लिए काफी नहीं है।वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए तथा आने वाले दिनों में गर्मी के कारण पानी की खपत और बढ़ेगी और आगामी दिनों में परीक्षा भी होने वाली है अतः गर्मी के हालात को देखते हुए एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों व कॉलेज स्टॉफ के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन के माध्यम से माँग करते हुए कहा कि पीने योग्य ठंडे पानी का वाटर कूलर महाविद्यालय में लगाया जाए जिससे पानी की समुचित व्यवस्था हो सके और ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यदि उक्त मांग 15 दिवस के अंदर पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।ज्ञापन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ भरतलाल चौहान को सौंपा गया इस दौरान प्रोफेसर दिनेशचंद्रसाल्वी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे।

