सेवाउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गरीब असहाय लोगों को मिले कंबल तो खिल उठे चेहरे

गरीब असहाय लोगों को मिले कंबल तो खिल उठे चेहरे

 

गोरखपुर। कैम्पियरगंज विधानसभा के महावनखोर चौराहे पर बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखकर स्थानीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने ग्राम सभा महावनखोर, नवापार, आलमचक, बजहा के लोगों को महावनखोर चौराहे पर 1500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया। जिसमें ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीबों ने राहत की सांस ली। वहीं क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सुविधा हर गावों में लोगों को मिले यह हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, पूर्व प्रधान आलमचक राम सुमेर यादव, पूर्व प्रधान ओमकार सहानी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा, पूर्व प्रधान जीतेन्द्र सिंह धर्मपुर,पीआरओ राजेश सिंह, शमशेर सिंह, दिनेश सिंह, गणेश दत्त त्रिपाठी, बालकिशुन यादव प्रधान, विनय जायसवाल प्रधान बजहां, राम किशुन प्रसाद प्रधान महावनखोर, जनार्दन यादव प्रधान नवापार, सोमनाथ प्रधान उर्दीचक, बलवन्त यादव प्रधान, रमाशंकर यादव प्रधान, पूर्व प्रधान जनक मिश्रा, पूर्व प्रधान दीनानाथ यादव, बमबम मिश्रा, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार हंसराज व लेखपाल के साथ थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज मय फोर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}