बैतूलमध्यप्रदेशराजनीति

मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू परमार हुई सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

=============….

 

बेतुल / मुलताई —मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी कमलनाथ एवं विधायक सुखदेव पांसे की कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार सुबह लगभग 50 गाडिय़ों के काफिले के साथ बसपा जोन प्रभारी हेमंत वाईकर, आप पार्षद उम्मीदवार नीरजा लोधी, भीमसिंह चंदेल, सुनिल शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने कहा कि मैं बजट सत्र छोड़कर अपने पड़ोसियों से मिलने आया हूॅ। श्री नाथ ने सभी का कांग्रेस प्रदेश पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि मुलताई के विकास में अब कोई कमी नही होने दी जायेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पांसे ने कहा कि प्रदेश की जनता अभी भी कमलनाथ जी के 14 महिने के कार्यकाल को याद करती है। कमलनाथ जी के कार्यकाल में मुलताई में ताप्ती न्यास बनाने जैसे अनेक पवित्र नगरी के विकास कार्य स्वीकृत किये थे जिसे भाजपा सरकार ने रोक कर पवित्र नगरी के साथ भेद-भाव किया है। आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता निकम्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करने वाली है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने कहा कि देश एवं प्रदेश की महिलाएं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई से त्रस्त है एवं पवित्र नगरी के विकास कार्यो में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार रोड़े अटकाए जा रहे हैं। अब वे कांग्रेस में शामिल होकर विधायक श्री पांसे के साथ नगर विकास में सहयोग करेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कमल सोनी, संजय यादव, किशोर सिंह परिहार, सुमित शिवहरे, नितेश साहू, सुरेश पौनीकर, राजरानी परिहार, बंधू बारंगे, आशीष जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}