धर्म संस्कृतिउत्तर प्रदेशहरदोई

गायत्री शक्ति पीठ में आयोजन:गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार ने किया महायज्ञ, दो सौ‌ लोगों ने दी आहूति

**********************

आधा दर्जन लोगों ने ली गुरु दीक्षा

नवनीत कुमार राम जी

हरदोई।गायत्री शक्ति पीठ पिहानी पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनया गया। सर्वप्रथम सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से दो सौ लोगों ने आहुतियां प्रदान व गायत्री परिवार के गुरु देव व माता जी का सभी परिजनों की ओर से श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया। वहीं इस शुभ दिन पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने गुरु दीक्षा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी ने दीप प्रज्वलित करके किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन गायत्री प्रज्ञा पीठ महिला मंडल की नीलम शर्मा, स्मिता कपूर, किरन मिश्रा ने किया। सुबह‌ गायत्री महायज्ञ का संचालन निखिल गुप्ता ने किया। महिला मंडल की ओर से प्रस्तुत किए गए गुरु वंदना व अन्य भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

गुरु दक्षिणा के रूप में सभी ने अपनी एक-एक बुराइयां छोड़ी और एक अच्छाई ग्रहण करने के अंतर्गत सत मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने गुरु महिमा का गान करते हुए बताया कि बिना गुरु के कभी किसी को ज्ञान प्राप्त नहीं होता है। गुरु की शरण में आने से शिष्य महानता को ग्रहण करके अभूतपूर्व कार्य करता हुआ चला जाता है।जैसे कि स्वामी विवेकानंद श्री समर्थ गुरु रामदास इन सभी ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करके भारतीय संस्कृति को विश्व संस्कृति में पहुंचाया। ठीक इसी प्रकार आचार्य राम शर्मा के शिष्य गायत्री परिवार के माध्यम से घर-घर में देवत्व का जागरण करते हुए विश्व स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा के साथ गुरुओं बौद्ध और सिख आदि धर्म में भी गुरुओं को भगवान का दर्जा दिया है। गुरु और शिष्य की परंपरा आज से नहीं बल्कि श्रष्टि के सृजन के समय से है।इस आयोजन में पिहानी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र जैसे मझिया, सिरसा, कोटरा , पिपरिया , बूढागाव, लेहना,कुईया से पधारे गायत्री परिवार भैया व महिला मंडल की बहनों का विशेष सहयोग रहा। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक निखिल गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया। गायत्री महायज्ञ चार पारियों में चला। संजय सिंह, फूल सिंह यादव, रजनीश मिश्रा राजू, रजनी रस्तोगी , उमा कपूर, रामनाथ सूर्या, गुड्डू रस्तोगी, रामेश्वर शर्मा, राठौर अनिल राठौर सुनील राठौर संजय सिंह ,तिरहन मिश्रित गायत्री प्रज्ञा पीठ , गायत्री परिवार बखरिया, गायत्री परिवार काला बोझ, गायत्री परिवार बाजिद नगर ,गायत्री परिवार सहादत नगर, गप्पू कपूर गोपाल कपूर, गुड्डू कपूर, स्मिता कपूर ,नीलम शर्मा, शारदा कपूर, निखिल गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}