व्यापार व्यवसाय

शादियों के सीजन और सोना चांदी में आज भी जारी है गिरावट, 25 हजार रुपए नीचे आई चांदी

शादियों के सीजन  सोना चांदी में आज भी जारी है गिरावट, 25 हजार रुपए नीचे आई चांदी

शादियों के सीजन में सोना चांदी की कीमतों में आज भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वही अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो हाजिर चांदी 11.94 डॉलर या 13.54 प्रतिशत टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स बाजार में चांदी 8.85 डॉलर यानी 10.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबार के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई और यह 73.38 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक फिसल गई। चांदी की कीमतों में तो ग्लोबल कोहराम मचा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव हाई से 40 फीसदी तक टूट चुका है, तो भारत में भी ये लगातार क्रैश होती जा रही है. सिर्फ गुरुवार को ही कॉमेक्स में सिल्वर प्राइस में 20% की बड़ी गिरावट आ गई और ये सस्ती होकर 64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

चांदी जिस तेज रफ्तार से भाग रही थी, उसे देखकर इसे खरीदने में पीछे रह गए लोग चिंता में थे, लेकिन अब इसमें निवेश करने वाले दाम और बढ़ने की आस में बेहाल है।ग्लोबल कोहराम का असर भारत में इस कीमती धातु के दाम में और तेज गिरावट के रूप में दिखने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पहले से ही ये दनादन क्रैश हो रही है।

गुरुवार को शुरुवात में ही कारोबार में ही चांदी कि किमत घटकर 2,30,499 रुपये पर आ गया था. हालांकि, कारोबार के अंत में इसकी कीमत में कुछ सुधार भी देखने को मिला, लेकिन फिर भी ये अपने हाई से काफी नीचे 2,43,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो वायदा चांदी एक ही दिन में 25,035 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. इसके बीते 4 फरवरी का बंद भाव 2,68,850 रुपये था।

बीते 29 जनवरी से सोना भी डाउन हो रहा 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव भी 1,93,096 रुपये पर पहुंच गया था और इस हाई लेवल से एमसीएक्स पर सोना अब तक 41,025 रुपये सस्ता है, बीते कारोबारी दिन गुरुवार को ये 1,52,071 रुपये पर बंद हुआ था।

चेन्नई सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में कुछ अधिक है और यह 74,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। दक्षिणी राज्यों में सोने की पारंपरिक मांग अधिक होने के कारण यहां की कीमतें सामान्यतः उत्तरी शहरों से अधिक रहती हैं। 18 कैरेट सोना गहने बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इसमें मजबूती और चमक दोनों का संतुलन होता है।

22 कैरेट सोना भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय विकल्प है और आज इसकी कीमतें भी अलग-अलग शहरों में भिन्न हैं। भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,650 रुपये है। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध रूप माना जाता है और इसकी कीमतें भी सबसे अधिक होती हैं। भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,890 रुपये है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में यह 98,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद सोना 4,712.90 प्रति औंस और चांदी $65 प्रति औंस से नीचे आ गई। कीमती धातुओं की कीमतों में आई यह गिरावट आम आदमी के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

सोने चांदी का भाव में आज यानि 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार ) को फिर गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। कल भी घरेलू (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी के गिरावट ने कोहराम मचा दिया था, गोल्ड सिल्वर के रेट में बड़ी गिरावट ने निवेशकों को तो परेशान किया लेकिन यह गिरावट आम जनता को राहत दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सुबह मार्केट ओपन होते ही बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। स्पॉट गोल्ड $4,712.90 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो गुरुवार को $4766.80 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। ऐसे ही स्पॉट सिल्वर $64 प्रति औन्स पर पहुंच गई, जो कल $67.320 प्रति औंस पर क्लोज हुई थी।

MCX पर सोना चांदी की कीमतें

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX) पर मार्केट क्लोज होते तक सोना चांदी की कीमतों में मामूली तेजी रिकॉर्ड हुई। सोने का भाव 0.12% की तेजी के बाद 1,52,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 2,46,452 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। हालांकि कल दोनों ही धातुओं की कीमतें काफी नीचे आ गई थी। आज MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद यह तेजी बनी रहती है या कल के जैसे गिरावट जारी रहती है इस पर आम जनता और निवेशकों का ध्यान बना रहेगा।

कॉमेक्स पर गोल्ड सिल्वर रेट

कॉमेक्स पर शुक्रवार को मार्केट ओपन होने पर स्पॉट गोल्ड $4,712.90 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर $64 प्रति औंस पर पहुंच गई थी, लेकिन कुछ देर बार ही कीमतों में मामूली सुधार दिख रहा है। जिसके बाद अभी गोल्ड रेट $4,755.40 प्रति औंस और सिल्वर रेट $68.840 प्रति औंस पर आ गए।

नोट -यह केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। कहीं भी विक्रय ,निवेश करने या खरीदारी करने से पहले अपने स्तर पर भाव जांच कर लें।

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी 25,000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये हो गई। कल यानी गुरुवार को चांदी की कीमत 20,000 रुपये घटकर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार सुबह चांदी 2,76,538 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो दोपहर तक गिरकर 2,52,232 रुपये रह गई। बाजार बंद होने तक इसमें हल्की रिकवरी देखी गई और भाव 2,54,339 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 30,300 रुपये, या 10.16 प्रतिशत लुढ़ककर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई, जिसमें चांदी 13 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 11.94 डॉलर, या 13.54 प्रतिशत टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}