देशमध्यप्रदेश

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बड़ी उपलब्धि: उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मिला 5-स्टार श्रम रेटिंग सम्मान

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बड़ी उपलब्धि: उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मिला 5-स्टार श्रम रेटिंग सम्मान

नई दिल्ली/मध्य प्रदेश। औद्योगिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और श्रमिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। ग्रुप की इकाई उदयपुर बेवरेज लिमिटेड (UBL) को मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्रम कंप्लायंस एवं मूलभूत श्रमिक सुविधाओं के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान ग्रुप के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व और प्लांट निदेशक के कुशल संचालन का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि सुपीरियर ग्रुप अपने सभी यूनिट्स में फैक्ट्री एक्ट और श्रमिक कल्याण से जुड़े मानकों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करता है तथा कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और मानवीय कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है।

 

इस अवसर पर ग्रुप के सीईओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। वहीं, सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने प्लांट एचआर और संपूर्ण टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुपीरियर ग्रुप सदैव समाज, पर्यावरण और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सर्वोपरि रखेगा और भविष्य में भी उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}