समाचार मंदसौर मध्य प्रदेश से 11 मई 2023

सकल जैन समाज द्वारा दीक्षार्थी बहिन चंदना का सम्मान
मन्दसौर। महावीर स्वास्थ्य केन्द्र दलौदा में विराजित प्रवर्तक विजयमुनिजी म.सा., प्रवर्तक प्रकाशमुनिजी म.सा., उपप्रवर्तक अरूणमुनिजी, राष्ट्रसंत कमलमुनिजी म.सा. एवं महासाध्वी प्रियदर्शनाजी तथा कल्पदर्शनाजी म.सा. के पावन सानिध्य में दीक्षार्थी बहिन सुश्री चंदना जैन का सम्मान का स्वागत सम्मान सकल जैन समाज मंदसौर के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, सहसंयोजक अशोक मारू, महामंत्री सुनील तलेरा, महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री राखी नाहर द्वारा किया गया। आज 11 मई को भागवती दीक्षा दलौदा में होगी।
नरेन्द्र मेहता
=======================
महान त्यागी-तपस्वी-सरलता की प्रतिमूर्ति थे स्वामी श्री चैतन्यदेवजी महाराज-युवाचार्य महन्त मणी महेश चैतन्यजी महाराज
परम हंस वह है जिसने परमात्मा को पा लिया-पूज्य स्वामी श्री जगदीशानन्दजी वृन्दावन
श्री चैतन्य आश्रम मेनपुरिया में मनाया गया स्वामी श्री चैतन्यदेवजी का 61वां पुण्यतिथि महोत्सव
प्रारंभ में आश्रम में पूज्य चैतन्यदेवजी के समाधी मंदिर में चैतन्यदेवजी के श्री विग्रह का पूजन अर्चन अभिषेक के पश्चात आश्रम में प्रतिष्ठित अन्य संतों-विश्ववंद्य भगवान श्री पशुपतिनाथ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रत्यक्षानंदजी महाराज, स्वामी श्री भागवतानंदजी महाराज, स्वामी श्री नित्यानंदजी महाराज आदि समाधि मंदिरों में पूजन अभिषेक आरती हवन आरती की गई। वैदिक विधि विधान से पूजन विधि विद्वान आचार्यद्वय पुजारी दिनेश व्यास एवं निरंजन व्यास धारियाखेड़ी और श्री पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला के बटूकों ने सम्पन्न कराया। तत्पश्चात संतों के प्रवचनोंपरान्त प्रसादी भण्डारा में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। संचालन ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने किया आभार बंशीलाल टांक ने माना।
मणी महेश चैतन्यजी महाराज-
परम त्याग-तपस्या-सरलता की प्रतिमूर्ति थे स्वामी श्री चैतन्य देव – सन्यास धर्म का पालन करते हुए मान सम्मान की अपेक्षा के बिना किसी के भी दरवाजे पर जाकर खड़े हो जाना और भिक्षावृत्ति में जो कुछ उस भक्त के घर में भोजन बन रहा हो उसी को भिक्षा पात्र में लेकर ग्रहण कर लेना स्वामीजी का सहज स्वभाव था। स्वामीजी परम वितरागी थे। जंगल में एकांत में रहकर परमात्म ध्यान, निरंतर आत्म चिंतन साधना मंे रत रहते थे। इसका उदाहरण 1931 में उस समय मिला जब उन्होनंे कुलथाना के जंगल में करोंदा झाड़ी में बैठकर तपस्या करी।
स्वामीजी तपस्या स्थली चैतन्य आश्रम से हुई पशुपतिनाथ की प्रतिष्ठापना- विश्व प्रसिद्ध अष्टमूर्ति भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिष्ठापना से आज मंदसौर दशपुर नगर गौरवान्वित है। उसका श्रेय श्री चैतन्य आश्रम है जहां पर रहकर पशुपतिनाथ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रत्यक्षानंदजी ने भी साधना कर गौरव प्रदान किया।
भगवान विष्णु और भगवान शंकर चित्त में परस्पर एक दूसरे का चिंतन होता रहता है – भगवान विष्णु के चित्त में निरंतर चिंतन होता रहता है नीलकण्ठ भोलेनाथ का इसलिये भगवान भगवान विष्णु गौरवर्ण होते हुए भी नील-श्याम वर्ण हो गये और भगान शंकर नीलकण्ठ होने के बावजूद गौरवर्ण भगवान विष्णु को चित्त में बसाये रखने से ‘‘कर्पूर गौरम्’’ कपूर के समान श्वेत वर्ण हो गये।
स्वामी मणीपुरीजी महाराज हरिद्वार-
संतों के परमाणु सदैव विद्यमान रहते है– जहां सच्चे वितराग संत ने निवास किया हो, उनकी साधना-तपस्या के अणु-परमाणु उस स्थान उनके ब्रह्मलीन होने के बाद भी विद्यमान रहते है और इसलिये उस स्थान आश्रम में प्रवेश करते ही तनाव भरी जिन्दगी में अपार शांति-आनंद का अनुभव होता है और इसके विपरित जिस स्थान पर व्यसनी-लोभी-विकारी स्वभाव वाले रहते है वहां जाने पर एक शांत-सन्त स्वभाव वाले व्यक्ति का मन भी उद्वेलित-अशांत होने लगता है इसलिये ऐसे स्थान और व्यक्तियों के संग से दूर रहना चाहिये जहां के अणु-परमाणु दूषित हो।
स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज- स्वामी श्री चैतन्यदेवजी परमहंस थे। परमहंस वह है जो परमात्मा से मिल गया हो। मानव तन धारण करने का उद्देश्य तत्व जिज्ञासा होनी चाहिये और यह संतों के सानिध्य में जाने से ही प्राप्त होता है।
स्वामी श्री जगदीशानंदजी महाराज- सत्य ही परमात्मा का स्वरूप है। प्रेम ही परमात्मा है। सत्यरूपी परमात्मा को जानना ही अध्यात्म है। दूसरा मार्ग विज्ञान का है। विज्ञान पुष्य की सुन्दरता को तो देखता है परन्तु सुन्दरता का वर्णन नहीं कर सकता क्योंकि फूल की आत्मा जो सुवास-सुगंध है वहां तक की उसकी पहुंच नहीं है।
जबकि अध्यात्म बाहरी आवरण को नहीं उस आवरण में छुपे चेतन तत्व को निहारता है।
विज्ञान शरीर के लिये बाहरी समस्त भौतिक सुख सुविधाओं को तो दे सकता है परन्तु शरीर के भीतर स्थायी सुख शांति देेने वाली आत्मा का दर्शन नहीं करा सकता जो अध्यात्म कराता है इसलिये अमेरिका में समस्त सुख के साधन तो है परन्तु शांति नहीं जबकि भारत में शांति-आनन्द इसलिये है कि भारत अध्यात्म के कारण शांति दूत कहलाता है।
संत रामकिशोरदासजी महाराज- आश्रम की शोभा संतों से है। संतों की आज्ञा व आश्रम की मर्यादा का हमें पालन करते हुए आश्रम में जाकर सांसारिक चर्चा-वार्तालाप वाद-विवाद नहीं करते हुए संतों के समाधि मंदिरों अथवा उनके तपोस्थली पर बैठकर भगवान का स्मरण-ध्यान करना चाहिये तभी आश्रम में जाने का फल मिलता है।
उपस्थित रहे-श्री चैतन्य आश्रम लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष प्रहलाद काबरा, सचिव रूपनारायण जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीशचंद्र सेठिया, ट्रस्टीगण ब्रजेश जोशी, बंसीलाल टॉक, भेरुलाल कुमावत, रामचंद्र कुमावत, उदयलाल कुमावत, रणछोड़लाल कुमावत, अजय सिखवाल, प्रद्युम्न शर्मा, नारायण कुमावत, रमेशचंद शर्मा, शिवनारायण शर्मा, दीनदयाल शर्मा धंधोड़ा आदि।
आकोदडा । प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गांव आकोदड़ा में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सोनावत ने की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सोनावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात बिना शर्त 1500 रूपये प्रति माह महिलाओं को दिये जायेंगे।
कांग्रेस नेता नबीनूर मन्सुरी ने किसानों के कर्जे का जिक्र करते हुए कांग्रेस की पांच बातें जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष मुकेश यादव, युवा नेता इन्द्रजीत सज्जन लाल जी पाटीदार,विकास सोनावत, भुवानीराम पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, भंवरलाल पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार, रामनिवास माल, पप्पु माल, घनश्याम माल ,कमल मालवीय, प्रहलाद मालवीय सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज आएंगे जवानपुरा
जवानपुरा, सीतामऊ एवं मेलखेड़ा के स्थानीय कार्यक्रम में होंगे सामिल
मंदसौर 10 मई 23/ अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रातः 11:25 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर जवानपुरा आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार दोपहर 12:25 बजे ग्राम जवानपुरा आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके पश्चात ग्राम जवानपुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1:15 बजे सीतामऊ आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात सीतामऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3:45 बजे मेलखेड़ा जाएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
=======================
2374 करोड़ की कयामपुर सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
मंदसौर 10 मई 23/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 मई को दोपहर 12 बजे ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसे चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर बनाया जा रहा है। यह परियोजना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा में निर्माणाधीन है। इस परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे आसपास के 1 लाख 49 हजार 300 हितग्राही लाभान्वित होंगे।
योजना से किसानों को कई लाभ होंगे । जिसमें से मुख्य रूप से कम पानी में अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। भूजल स्तर में वृद्धि होगी । लोगों को रोजगार मिलेगा एवं पशुओं को पानी उपलब्ध होगा। सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सीतामऊ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे तथा इसके साथ ही परियोजना से लाभान्वित होने वाले 252 गांव से आए कलश जिनकी पूजा मुख्यमंत्री करेंगे।
मुख्यमंत्री मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव रूप सिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण आज करेंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मेलखेड़ा में 11 मई को बंजारा समाज के आराध्य देव रुपसिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। रूपसिंह महाराज की मूर्ति भारत की पहली मूर्ति होगी। जिसकी स्थापना मेंलखेड़ा में होगी। यह स्थान मेलखेड़ा के साठखेड़ा रोड पर स्थित शनि मंदिर के पास स्थित है। जहां पर मूर्ति का अनावरण होगा। इस मूर्ति को जयपुर में तैयार किया गया है, जो कि 8 फिट की है तथा अष्टधातु से निर्मित है। मूर्ति अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में आम जनता को संबोधित करेंगे।
=======================
आम आदमी पार्टी ने मंदसौर नगर संगठन विस्तार हेतु बैठक की।*
देवस्थान भूमि को दो फसल के लिए लीज पर लेने के लिए नीलामी 12 मई को
मंदसौर 10 मई 23/ तहसीलदार तहसील मंदसौर नगर द्वारा बताया गया कि मंदसौर स्थित देवस्थान श्री राम मंदिर रामटेकरी मंदसौर की कस्बा मंदसौर में भूमि वर्ष 2023-24 के लिए दो फसल के लिए नीलामी 12 मई 2023 को प्रात: 12 बजे की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रूपये 2500 नीलामी पूर्व नगद जाम करवाकर बोली में हिस्सा ले सकते है।
=======================
मंदसौर 10 मई 23/ कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ यांत्रिकी ने आदेश जारी किया कि मंदसौर जिले की पेयजल व्यवस्था सूचारू रूप से संपादित करने एवं संभावित सूखे एवं अतिवृष्टि से निपटने हेतु आगामी आदेश तक खंड कार्यालय में पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07422-256284 है। पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ पर प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री चन्द्रशेखर, दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री फुलचन्द परिहार एवं रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक श्री ओमप्रकाश यादव की ड्युटी दूरभाष पर लगाई गयी है। प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री राजेश शर्मा का मोबाईल नम्बर (9826622325) रहेगे एवं इनके सहायक श्री रामसिंह डोडियार रहेगें।
=======================
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आपत्ति 15 मई तक दर्ज करें
मंदसौर 10 मई 23/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आवेदन पर 01 मई से 15 मई 2023 तक आपत्ति प्रकरणो को पोर्टल / एप के माध्यम से प्राप्त की जायेगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर https://cmladlibahna.mp.gov.in एन्टर बटन दबाये। लाड़ली बहना पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करने के पहले आपत्तिकर्ता को अपना पंजीयन पोर्टल पर करना होगा, पंजीयन पश्चात ही आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्तिकर्ता का पंजीयन करने के लिये आपत्ति दर्ज करे लिंक पर क्लिक करना है। पंजीयन हेतु आपत्तिकर्ता को पूछे गये बिन्दूओ जैसे आपत्तिकर्ता का नाम, मोबाईल नंबर, कैप्चर आदि भरना होगा। स्व-घोषणा पर आपत्तिकर्ता को अपनी सहमती देने के लिये चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा। सिस्टम मे आपत्ति भरने पर मोबाईल पर ओ.टी.पी. प्राप्त किया जा सकेगा। जिसे सिस्टम में दर्ज करना होगा। ओटीपी को सत्यापित करने के लिये ओटीपी सत्यापित का बटन पर ओ.के. क्लिक करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिये आपत्ति के बटन पर क्लिक कर विभिन्न विकल्पों जैसे क्षेत्र वार चयन करे / व्यक्ति विशेष वार चयन करने का सर्च करना होगा, क्षैत्रवार का चयन करने के पश्चात जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत / जोन, ग्राम/वार्ड का चयन करना होगा। सर्च करने पर आवेदन पत्रो की सूची स्कीन पर दिखाई देगी। जिस आवेदिका पर आपत्ति दर्ज करनी है उसके विवरण देखे में व्यू आईकॉन पर क्लिक करना होगा। व्यक्ति विशेष बार चयन करने पर निम्न विकल्पो जैसे आवेदिका की समग्र आई.डी. लाडली बहना आवेदन क्रमांक को सर्च किया जा सकता है। सर्च करने पर आवेदन पत्रो की सूची स्कीन पर दिखाई देने लगेगी। आपत्ति दर्ज करने हेतु आपत्तिकर्ता को आवेदिका की स्व-घोषणा, आवेदिका की पात्रता संबंधित जानकारी, आपत्ति संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा एवं आपत्ति का विवरण भरना होगा। आपत्तिकर्ता द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी एवं अपलोड किये गये दस्तावेज को पोर्टल पर सेव करने के लिये सुरक्षित करे का बटन क्लिक करना होगा। आपत्ति दर्ज हो जाने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर सिस्टम के द्वारा मेसेज प्रेषित किया जायेगा । आपत्ति दर्ज होने के पश्चात पोर्टल पर पावती प्रदर्शित होगी जिसकी प्रिंट प्राप्त करनी होगी। पावती की प्रिंट लेने पर सिस्टम में आपत्ति सेव हो जायेगी। ऑनलाईन आपत्ति सी एस सी/ एमपीऑनलाईन, या आपत्तिकर्ता स्वंय ऑनलाईन दर्ज कर सकते है।
=========================