नीमच

श्री मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी गठित

संजय शर्मा अध्यक्ष एवं राजेन्द्र शर्मा सचिव बने

श्री मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी गठित
संजय शर्मा अध्यक्ष एवं राजेन्द्र शर्मा सचिव बने
नीमच -मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति जिला नीमच की कार्यकारिणी बैठक जमुनिया बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुई है। जिसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी गठन के बाद अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई सभी मनोनीत सदस्यों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकारिणी द्वारा इन पदों का मनोनयन किया गया।
संरक्षक मण्डल-विजय शंकर शर्मा एडवोकेट, अवंतिलाल शर्मा, मदनलाल शर्मा एडवोकेट दलोदा, सुरेश शर्मा एडवोकेट, रमेश शर्मा सावन
अध्यक्ष-संजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, भेरूलाल शर्मा, सचिव राजेन्द्र शर्मा, संयुक्त सचिव शिवप्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धलाल शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष मनोहर शर्मा,
सलाहकार मण्डल- विनोद शर्मा एडवोकेट, दिलीप शर्मा एडवोकेट, घीसालाल शर्मा
सावन, डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, देवकरण शर्मा बरूखेड़ा, रामचन्द्र शर्मा गांधीनगर, प्रहलाद शर्मा निलियाँ, दिनेश शर्मा एडवोकेट, शिवशंकर शर्मा चीताखेड़ा
मिडिया प्रभारी-पत्रकार मुकेश शर्मा महुड़िया
कार्यकारिणी सदस्य दिपेश शर्मा महुड़िया, पं. पुरुषोत्तम शर्मा भादवामाता, सुनील शर्मा राजस्व कॉलोनी, घीसालाल शर्मा नीमच, मदनलाल शर्मा बरूखेड़ा आदि मनोनीत किये गये ।
अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा है कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा एवं समाज के वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन एवं युवाओं के सहयोग से समाज को एक ऊँचे आयाम पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा। पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया अंत में आभार सचिव राजेन्द्र शर्मा ने माना। बैठक पश्चात समाज की 4 बीघा धर्मशाला जमीन का अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}