रतलाममध्यप्रदेश

समाचार रतलाम मध्य प्रदेश से 24 अप्रैल 2023

जावरा में 24 अप्रैल को  सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

दिल्ली सांसद श्री मनोज तिवारी तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव शामिल होंगे

       रतलाम 23 अप्रैल 2023/ जावरा के 24 वी बटालियन मैदान पर 24 अप्रेल को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जावरा विधानसभा क्षैत्र के स्कूली छात्र-छात्राऐं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि 24  अप्रेल को प्रात: 8 बजे 24 वीं बटालियन के खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा जिसका शुभारंभ दिल्ली सांसद एवं अभिनेता श्री मनोज तिवारी, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, जावरा मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे  श्री प्रदीप पाण्डे, श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा किया जाएगा।

मॉडल स्कूल से निकलेगी रैली

महोत्सव प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मॉडल स्कूल जावरा से खिलाडिय़ों की एक रैली निकाली जाएगी, जो बटालियन तक पहुंचेगी। महोत्सव में जावरा विधानसभा के हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे।  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फ्री कान्हसिंह चौहान, श्री के.के. सिंह कालुखेड़ा, श्री प्रकाश मेहरा, श्री पवन सोनी, श्री राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, श्री अमित पाठक, श्री मुकेश बग्गड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुश्री रुकमणी बाई ने जावरा विधानसभा के सभी खेल प्रेमियों से महोत्सव में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।

=========================

उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम

       रतलाम 23 अप्रैल 2023/ उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव 24 अप्रैल को जावरा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार डा. यादव 24 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे सर्किट 24 वीं बटालियन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा 9.30 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थित होंगे।

=========================

बाजना तथा सैलाना का प्रशिक्षण आयोजित

       रतलाम 23 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार पेसा एक्ट के महत्व, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ग्रामसभा सदस्यों की दक्षतावर्धन हेतु जिले की जनपद पंचायत बाजना तथा सैलाना का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने बताया कि प्रशिक्षण में पेसा एक्ट ड्राफ्ट समिति के सदस्य श्री विजेन्द्रसिंह चौहान, नानूजी एवं जिला मास्टर ट्रेनर द्वारा पेसा मोबिलाइजर एवं ग्राम पंचायतों के सचिवो को पेसा नियम का निरंतण व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामसभा सदस्यों को पेसा नियम की जानकारी प्रदान करने  हेतु गत दिनों जनपद पंचायत बाजना एवं सैलाना के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुभाग अधिकारी द्वारा समस्त समितियो के कर्तव्य की जानकारी दी गई। श्री नानूजी द्वारा सामाजिक जागरुकता लाते हुए समाज की रुढियों, परम्पराओं को कायम रखते हुए सामाजिक क्रांति लाने के प्रयास से अवगत कराया गया।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भिडे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय सार्वजनिक भवनों पर अधिक से अधिक नारे, स्लोगन एवं समिति सदस्यों की जानकारी अकित करवाने, पेसा नियम अन्तर्गत गठित समितियों को उनके अधिकार तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पेसा नियम के जिला समन्वयक, ब्लाक समन्वयक एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

=========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}