
आलोट सांदिपनी विद्यालय के बच्चो ने रतलाम में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में दिखाया अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
आलोट- 29 वां युवा उत्सव जिला स्तरीय युवा उत्सव रतलाम में आयोजित हुई ।खेल एवं योग कल्याण विभाग ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आलोट दुर्गा शंकर मोयल ने बताया रतलाम में आयोजित युवा उत्सव में आलोट के संदीपनी विद्यालय आलोट ने सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कविता लेखन में मोहित बैरागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कहानी लेखन चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विद्यालय के शिक्षक श्री सम्पत बैरागी शिक्षिका श्रीमती कल्पना शर्मा एवं शिक्षिका सुश्री इशिका खींची के नैतृत्व में भाग लेकर भाग लेकर सांदीपनि विद्यालय आलोट का नाम गौरवान्वित किया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा प्रो अनुराधा गढवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया ! विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान सर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव अतुल वर्मा, अन्तराष्ट्रीय खिलाडी एबी आजम व विद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी !


