समाचार नीमच मध्य प्रदेश से 22 अप्रैल 2023

आदिनाथ दादा का महावीर जिनालय विकासनगर पर अक्षय तृतीया पर ईक्षुरस से अभिषेक
नीमच 21 अप्रैल 20 बाय 20 23 (केबीसी न्यूज़) अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज23अप्रैल रविवार को प्रातः 6-30 बजे भगवान श्री आदिनाथ का इक्षु रस से अभिषेक किया जाएगा। इस महापर्व के अवसर पर भगवान के अभिषेक का चढ़ावा बोला जायेगा, इक्षु रस की प्रभावना तेजपाल केसरीमल छाजेड़ हस्ते राजमल छाजेड़ उपाध्यक्ष महावीर जिनालय की और से किया जावेगा।
रात्रि 8 बजे वीर-भक्ती ग्रुप द्वारा प्रभु भक्ति का विशेष आयोजन रखा गया है।जिसमें ट्रस्ट मंडल की और से प्रभावना एवं समय से पधारने वालों के लिए दो लक्की ड्रा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।महावीर जिनालय विकास नगर श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया सचिव राजेंद्र बंबोरिया ने सभी समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ ग्रहण कर जिन शासन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया ।
=====================
खेल व्यक्तित्व एवं शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम- सांसद सीपी जोशी,
सांसद खेल महोत्सव का शंखनाद ,
बच्चों को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए हो रहा योजन,
अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं का कराया शुभारंभ,
नीमच 21 अप्रैल 2023 (केबीसी न्यूज़)
खेल व्यक्तित्व एवं शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम है।खेल व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और मानसिक रूप से मजबूत दिखती को हमेशा सफलता मिलती है। यह बात राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कही। वे शुक्रवार सुबह सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए या आयोजन किया जा रहा है सांसद भी इसमें सक्रियता के साथ प्रयास कर रहे हैं।चित्तौड़गढ़ सांसद श्री जोशी ने बच्चों से मोबाइल से दूर रहने का आह्वान किया और माता-पिता का सम्मान करने की बात कही बच्चों को मोबाइल से दूर रखने में पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का स्वच्छ सैनिक ने के लिए प्रेरणा दी।खेलों के माध्यम से भारत के ओलंपिक पैरा ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने नई ऊंचाई प्राप्त की है।उसे बच्चों में नई ताजी की नई ऊर्जा आती है बच्चे स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन के लिए सांसद खेल महोत्सव का अभियान प्रारंभ किया है बच्चे संकल्प लेकर खेलों के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं।शक भाई बहनों के परिश्रम से खेलों के साथ पढ़ाई का भी स्तर में सुधार आया है राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अनेक निर्णय किए गए हैं सरकारी स्कूलों में प्राचीन काल में भारत में 7लाख गुरुकुल होते थे। चीन में आज 5लाख विद्यालय हैं। जबकि भारत में आज 15लाख विद्यालय है। मैं फिर परंपरागत शिक्षा नीति बन रही है गुलामी के अंतिम सीन भी मिटा दिए गए हैं भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है 75 वर्षों में गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है सरकार ने सरकारों ने गलत इतिहास को बोल रखा था महाराणा प्रताप चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को महान लिखा जाएगा खेलों में प्रदेश अच्छा बनाने के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा कि अमेरिका जापान चीन के बच्चों की तुलना में भारत के बच्चे बड़े साहसी है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है तेज धूप के बावजूद भी बच्चों ने रैली में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि खेल को जीवन का अंग बनाना चाहिए। खेल के साथ पढ़ाई को भी जीवन में महत्व देना चाहिए।
नीमच जिले में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का शंखनाद 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे दशहरा मैदान
संकुल में जितने भी स्कूल है ।उनके समस्त विद्यार्थीयों ने खेल रैली के माध्यम से भाग लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि खेलों से बच्चों में सद्भाव प्रेम की जागृति बढ़ती है खेल प्रतिभा में निखार लाएं तो बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भारत खेलों के माध्यम से पुनः विश्व गुरु के स्थान को प्राप्त करेगा खेलों से जीवन स्वस्थ रहता है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में करोड़ों बच्चे खेल से जुड़ कर अपने शरीर को स्वस्थ बना रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम राइस स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा अलीशा अवस्थी अर्पिता लोहार नेहा मेघवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
।कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान वीरेंद्र पाटीदार विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार,कलेक्टर दिनेश जैन जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एसडीएम ममता खेड़े, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी हेमलता धाकड़ ,योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, संकुल अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव के नीमच विधानसभा प्रभारी पूर्व नीमच नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालु गणमान्य लोग उपस्थित थे। कक्षा 6 से 8 प्रथम वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 द्वितीय वर्ग की खेल बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में कबड्डी , खो खो,रस्साकशी सितोलिया
आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।आयोजन के पश्चात बच्चों को विजेता और उप विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा विशाल खेल रैली निकाली गई जिसमें झांसी की रानी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा आस्था माहेश्वरी, खिलाड़ी बॉक्सर नीतू गंगाज घोड़े पर सवार थी। संकुल में भी उक्त खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का संचालन वीरेंद्र पाटीदार ने किया तथा आभार विधानसभा खेल प्रभारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने व्यक्त किया।
============================
जैन सोश्यल ग्रुप, नीमच संस्कार द्वारा जल मंदिर का उद्घघाटन
नीमच 21 अप्रैल 2023 (केबीसी न्यूज़) जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन, म. प्र.रीजन द्वारा
“जल पिलाओ प्यास बुझाओ”
प्रकल्प के अंतर्गत इस भीषण गर्मी से बचाव एवं मानव सेवा के लिए आदिनाथ जल मंदिर एवम संस्कार जल मंदिर का उद्घघाटन जैन सोशल ग्रुप संस्कार नीमच के तत्वाधान में जयंतीलाल हजारीमल पितलीया परिवार एवम गुप्त लाभार्थी (हस्ते श्री राकेश जी आंचलिया ) की ओर से संस्कार ग्रुप द्वारा संचालित संस्कार वाटिका एवम माणक यात्री प्रतीक्षालय पर जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फाउंडेशन उपाध्यक्ष हेमंत जैन , म. प्र. रीजन चेयरमेन प्रितेश गादिया रीजन उपाध्यक्ष प्रकाश चौरड़िया रीजन सहसचिव कमलेश कटारिया की उपस्थित किया गया ।
इन क्षेत्र मे जल मंदिर के माध्यम से भीषण गर्मी में ठंडा एवं शुद्ध पानी आसानी से आमजन को सुलभ हो ऐसी सार्थक पहल ग्रुप द्वारा की गई है |ग्रुप अध्यक्ष राकेश अंचलिया सचिव राजेश कच्छारा ने बताया कि
अतिथियों का संस्थापक अध्यक्ष राजेश गोखरू निर्वतमान अध्यक्ष मनोज नागोरी उपाध्यक्ष सुन्दर जैन, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, पीआरओ चंचल गेलड़ा ,महेंद्र जैन, गुणवंत जैन ,रतन नाहर ,सुनील सोनी ,प्रतीक छाजेड़ आदि ने माला पहना कर सम्मानित किया ।
=====================
मंदिर भारतीय संस्कृति के संवाहक होते हैं- सीपी जोशी,
श्री परशुरामधाम पर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महा अभिषेक में उमड़े समाज जन,
शोभायात्रा व वाहन रैलीआज,
नीमच 21 अप्रैल (केबीसी न्यूज़) मंदिर भारतीय संस्कृति के संवाहक होते हैं ।यह संस्कारों के केंद्र बिंदु होते हैं। मंदिरों से युवा वर्ग भारतीय संस्कृति को करीब से समझते हैं। और अपने जीवन के कल्याण का मार्ग प्राप्त करते हैं। मंदिर भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। यह बात चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पंचवटी कॉलोनी स्थित नवस्थापित परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय परशुराम सेना सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परशुराम के जीवन चरित्र को जीवन में आत्मसात कर हम अपने जीवन का विकास कर सकते हैं
और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्कीम नंबर 9 के समीप पंचवटी कॉलोनी, स्थित नाकोड़ा धाम के समीप भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना पश्चात, शुक्रवार 21,अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया गया। पंडित घनश्याम शास्त्री पंडित चतुर्भुज शास्त्री,पंडित राम प्रसाद शर्मा संजय शर्मा हेमंत शर्मा एवं अन्य विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में प्रातः पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर फलादिवास ,पुष्पाधिवास, जलाधिवास सयाधिवास, आदि वैदिक मंत्रोचार के साथ सर्वदेव का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न औषधियों के साथ वे वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुतियां दी गई।विश्व में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। आरती पश्चात यज्ञ का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यज्ञ में यजमान सर्वश्री गिरीश व्यास, कन्हैया शर्मा ,उमेश शर्मा, दिनेश मनावत विकास जोशी सहित 5 जोड़ों ने सपत्नीक
आहूतिया दी। कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, संरक्षक राकेश भारद्वाज, राष्ट्रीय संयोजक जयप्रकाश पुरोहित, जिला अध्यक्ष नवीन तिवारी, प्रभारी उमेश शर्मा, गिरीश व्यास ,पुरुषोत्तम शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर संजय जोशी ,दिनेश मनावत, सुनील शर्मा, पार्षद धर्मेश पुरोहित , कन्हैया शर्मा, डॉक्टर बालकृष्ण मिश्रा, डॉक्टर जीवन कौशिक, मुकेश नागदा ,विकास जोशी , रूद्र पाराशर दिनेश कुमानी बंटी,गजेंद्र शर्मा कीर्ति पंचोली ,दीपेश शर्मा, रामनिवास शर्मा नरेंद्र तिवारी ,दिलीप व्यास ,भेरूलाल शर्मा, अमरीश शर्मा, महिला वर्ग में भारती व्यास संगीता शर्मा अर्चना तिवारी , शशि शर्मा, शोभा शर्मा नीतू अवस्थी शारदा शर्मा सोनू शर्मा संतोष जोशी, अर्चना पाराशर, सहित सैकड़ों विप्रजन महिला लाल पीले वस्त्रों में-पुरुष श्वेत वस्त्रों में उपस्थित थे। ।महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक यज्ञ में
सुबह 9.30 बजे राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष चितोड़गढ़ सांसद सीपी जोशी अतिथि के रूप में परशुराम धाम पधारें। सांसद जोशी ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शाम 4 बजे महिलाओं बच्चों की धार्मिक सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मातृशक्ति लाल परिधानों में सहभागी बनी।कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आज 22 अप्रैल को प्रातः 9 गांधी वाटिका से अखिल भारतीय परशुराम सेना द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली का शुभारंभ होगा जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर श्री परशुराम धाम पंचवटी कॉलोनी पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी ।
=====================