
डेहरी मे जमकर गरजे उपेंद्र कुशवाहा, विरासत बचाओ नमन यात्रा में कार्यकर्ताओं की उमरी भीड़
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ किया उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत।
डेहरी ( रोहतास):– बिहार
जेडीयू से अलग होकर खुद की नई पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर शनिवार को डेहरी स्थित नगर भवन पहुंचे इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा उन्होंने कहा कि समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब समता पार्टी का निर्माण हुआ था उस दिन 10- 12 साल तक संघर्ष चला उस समय के लोगों ने बहुत ही कष्ट सहा बहुत से लोगों ने कुर्बानियां दी और दिन रात करने के बाद समता पार्टी को कामयाबी दिलाई । उन्होंने जनता से कहा कि बिहार को बचा लीजिए उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद मैंने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि की याद कीजिए जब हम समता पार्टी के लिए घूमते थे उस दौरान हमें अति पिछड़े लोगों ने बैठने की जगह दी थी इन्हीं लोगों ने अपने घरों में समता पार्टी का झंडा लगाया था तो जिन लोगों ने पहले हम लोगों को बैठने की जगह दी उसका हक बनता है। अपने हक की लड़ाई के लिए आप सब एकजुट हो जाएं और बिहार के जनता नीतीश कुमार को 2024 में सबक सिखाएगी।वही कार्यक्रम की शुरुआत अब्दुल कयुम अंसारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल कुमार संचालन ,जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित ,जयप्रकाश कश्यप ,विशाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामपरिखा सिंह ,प्रभारी जंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह ,पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ,पूर्व उप मुख्य पार्षद सुनीता देवी, आरजेडी नेता रेखा गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, जितेंद्र नाथ जी, सुभाष चंद्रवंशी ,शंकर कुशवाहा, मदन चौधरी ,रामपुकार सिन्हा ,झूना सिह, धर्मेंद्र कुमार सोनी, गौरव कुमार गुप्ता, संतोष सोनी, धनंजय शर्मा ,सीमल सिंह ,मोहम्मद मजबूल हक, तुषार चंद्रवंशी, बनारसी कुशवाहा ,बृजेश मिश्रा, नीतीश कुशवाहा ,प्रिंस कुशवाहा ,मुकेश सोनी, मंटू सिंह, आलोक कुमार सोनी ,,धर्मेंद्र कुशवाहा, कुमार अंबुज अक्षय चंद्रवंशी, विक्की सोनी, विजय सेठ, कलावती देवी ,नसीम अहमद, संतोष चंद्रवंशी, ललन सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।