क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 07 मार्च 2023 मंगलवार का राशिफल

===========000===========
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 07 मार्च 2023 मंगलवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
====================
मेष » आज नए काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आवश्यक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, कामकाज में किसी मित्र का साथ आपको लाभ दिला सकता है।
=====================
वृषभ » आज के दिन घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा, जिससे आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, आपके बुद्धि कौशल की प्रशंशा होगी।
====================
मिथुन » आपको परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा, अपने भाग्य के भरोसे न बैठे रहें। कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज परिस्थितियों के साथ संतुलन बनाये रखना थोडा लग सकता है। लेकिन संयम बनाए रखे।
===================
कर्क » आज के दिन की शुरुआत शानदार रहेगी, आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में भी सराहना प्राप्त करेंगे। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
==================
सिंह » आज खर्च पर विशेष नियंत्रण रखे, किसी प्रकार का निवेश इत्यादि करने से पहले पूर्ण सोच विचार करे। विवादो से दूर रहने का प्रयास करे। दिन का उत्तरार्द्ध आपके लिए शुभ साबित होगा।
===================
कन्या » आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन आज किसी काम नुकसान का सामना करना पड सकता है। सावधानी रखे। भगवान श्रीगणेश आराधना करने से शांति मिलेगी।
===================
तुला » आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कर्ज लेना पड सकता है। अपने विचारों और मन पर नियंत्रण रखें। आज काफी दिनों से लंबित योजनाएं पूरी हो सकती है। कारोबारियों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
====================
वृश्चिक » आज व्यापार इत्यादि में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों में बृढोतरी हो सकती है, आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों से लाभ हो सकता है, लेनदेन -सावधानी से करें।
=================
धनु » आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव बढ सकता है। अपनी भावनाओं पर विशेष काबू रखने की आवश्यकता हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
==================
मकर » आज सामाजिक कार्यों में अग्रसर होने के योग है। आज कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें कुसंगति से दूर रहे।
===================
कुंभ » आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज का दिन सुखद रहेगा।
============.====
मीन » आज का दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नया काम करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रो की मुलाकात से मानसिक प्रसन्नता होगी।