खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेल कर नगर आगमन पर क्षेत्र विधायक श्री धाकड़ द्वारा विशाल एवं कोच तरुण का किया सम्मान

.======================
गरोठ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 -23 मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी- 2023 तक आयोजित हुआ, गरोठ तहसील के एक छोटे से गांव देथली बुजुर्ग के खिलाड़ी विशाल पाटीदार द्वारा कबड्ड़ी खेल में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिस पर विशाल के नगर आगमन नगर आगमन पर विधायक श्री देवीलाल धाकड़ द्वारा सम्मान किया गया।
कोच श्री तरुण लोहार ने बताया विशाल द्वारा कबड्डी खेल की शुरुआत सन 2017 में की थी विशाल पाटीदार द्वारा कड़ी मेहनत के बाद लगातार प्रयास करते हुए सन् 2022 में तेलंगाना में आयोजित जूनियर नेशनल कबड्ड़ी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया गया एवं वर्ष 2022- 23 में अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन कबड्ड़ी प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व किया विशाल पाटीदार की ओर से लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश कबड्डी टीम में हुआ, आज उक्त प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर नगर आगमन पर क्षेत्रीय के विधायक श्री देवीलाल धाकड़ द्वारा खिलाड़ी विशाल पाटीदार एवं कोच तरुण लोहार मेरा स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, जिला शिक्षा क्रीड़ाधिकारी श्री अशोक शर्मा, मंदसौर कबड्ड़ी कॉर्पोरेशन एरिया संघ अध्यक्ष श्री मधुसूदन पाटीदार, संघ सचिव श्री नंदकिशोर धाकड़, जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा, गरोठ ब्लाक समन्वयक श्री मयूर सिंह राठौर, श्री गोपाल धनगर, समस्त खेल संगठन, प्रशिक्षक और साथी खिलाड़ियों द्वारा विशाल और कोच तरुण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।