क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 05 फरवरी 2023 रविवार का राशिफल

====================
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 05 फरवरी 2023 रविवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
====================
मेष:- निश्चय ही आज का दिन आनन्द का अनुभव देगा लेकिन गृहस्थी के कार्यों से ऊब जाएंगे। साहस के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।
=================
वृष:- कुछ लम्बित कार्यों का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते है। स्वास्थ्य एवं खानपान का विशेष ध्यान रखे।
================
मिथुन: – व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोच- समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे।
==================
कर्क : – भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।
==================
सिंह :- कलान्तर में किये गये कर्मों का प्रतिफल आपके जीवन में चार- चाँद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के कारण मन व्यथित हो सकता है।
===================
कन्या : – आज रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।
=================
तुला:- आज का दिन कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, संयम रखें गैर जिम्मेदार लोगों पर अत्यधिक विश्वास न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।
==================
वृश्चिक :- व्यर्थ के कार्यों में फंसे रह सकते है, किसी गुप्त षड़यन्त्र का शिकार भी हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है।दिन सामान्य हैं।
================
धनु: -अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है।
===============
मकर: -आज का दिन तुलनात्मक शुभ रहेगा। हर नये सम्बन्ध के प्रति गहरी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी।
==================
कुंभ: -अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगी।आलस्य की अधिकता रहेगी।
==================
मीन : – सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। परिवार में अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।
One Comment