
================================
नीमच 23 जनवरी / अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देशवासियों को संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। यह बात विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर कहीं।
सोमवार को फवारा चौक के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र वाटिका में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जयंती पर उनको नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विनम्र श्रद्धांजलि, जिनका साहस और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को हमारे महान देश की स्वतंत्रता की रक्षा व संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।
इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमन्त हरित,मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी,संतोष चोपड़ा, अशोक जोशी, मनीष चौरसिया, नागेश्वर , लक्ष्मी प्रेमानी, अशोक सोनी, कमलेश मांदलिया, जनभागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना,कमल शर्मा, रूपेंद्र लॉक्स, योगेश कवीश्वर, अरुण प्रजापति, शशि कल्याणी, दारा सिंह यादव, नीरज अहीर, हितेश नामदेव,राजू नागेश्वर, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।