15.63 करोड़ की लागत से बनेगी गरोठ विधानसभा की 4 सड़के, 30.03 करोड में 5 सड़को का रिन्यूवल

====================
विधायक धाकड़ ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री को दिया धन्यवाद माना आभार
गरोठ। गरोठ विधानसभा को अनुपुरक बजट में 4 नवीन सड़को की स्वीकृति मिली हैं 15 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से 4 डामरीकृत सड़के बनेगी। वहीं करीब 30 करोड़ 03 लाख रूपए में 5 सड़को का रिन्यूवल भी होगा। उक्त स्वीकृति पर विधायक देवीलाल धाकड़ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव का आभार माना और क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं दी है।
भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस दौरान सत्र में अनूपूरक बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत जारी प्रशासकीय स्वीकृति में गरोठ विधानसभा की भी 4 सड़के शामिल है। जिन्हे नवीन स्वीकृति मिली हैं। जिनकी कुल लंबाई 12.50 किमी है। उक्त सड़को के लिए 15 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यह सम्भव हुआ है गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ के प्रयास से। गरोठ विधानसभा का एक भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नही रहे । इसके लिए विधायक धाकड़ सतत कार्य कर रहे है। इसी का परिणाम है अनुपुरक बजट में गरोठ विधानसभा को उक्त सड़कों की स्वीकृति मिली है। विधायक देवीलाल धाकड़ ने इस पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री देवड़ा एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री का आभार माना।
5 सड़को का होगा रिन्यूवल-
अनुपुरक बजट में 5 सड़को के रिन्यूवल की स्वीकृति भी मिली हैं। उक्त सड़को के लिए करीब 30 करोड 03 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई हैं। विधायक धाकड़ ने कहा जल्द सभी स्वीकृत नवीन एवं रिन्यूवल सड़कों के टेंडर जारी कर वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे।
इनकी मिली नवीन स्वीकृति-
हाफसखेड़ी से ढाबला माधोसिंह किमी. 2.50. लागत 3.13 करोड़
लेदी से धुंआखेड़ी किमी. 3.00. लागत 3.75 करोड़
अरनिया भाऊ से बंजरी का डेरा किमी. 3.00. लागत 3.75 करोड़
नावली से ताखाजी किमी. 4.00. लागत 5.00 करोड़
30.03 करोड में 5 सड़को का होगा रिन्यूवल-
– गरोठ रेलवे स्टेशन से बर्डिया अमरा, खजुरी रूण्डा, साठखेड़ा, ढाबला मोहन, बालोदा मार्ग कि.मी. 37.88 लागत 8.46 करोड़
– बोलिया – परासली मार्ग कि.मी. 14.90 लागत 2.98 करोड़
– उदल्यायखेड़ी पहुंच मार्ग कि.मी. 13.90 लागत 2.78 करोड़
– गरोठ खड़ावदा मार्ग कि.मी. 10.80 लागत 2.16 करोड़
– मोरवान, नीमच, मनासा, भानपुरा झालावाड़ (राज. सीमा) मार्ग कि.मी. 21.00 लागत 13.65 करोड़