इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 27 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 27 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

847 – सर्जियस द्वितीय ने पोप का पद छोड़ दिया।

1343 – पोप क्लेमेंट VI ने पोप की ताकत और भोगों के उपयोग को सही ठहराने के लिए पोप बैल को जारी किया।

1756 – ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1841 – अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।

1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 – पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।

1996 – फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2008 – पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

2019 – फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।

2019 – चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।

2019 – अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2019 – राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।

2020 – आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।

2021 – अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।

2021 – मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।

2021 – IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।

2021 – भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्‍यों के साथ कार्यनीतिक भागीदारी तंत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी की।

2022 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।

2023 – इजरायल के यरुशलम के पूजाघर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए ।

2023 – दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 – अमरीका, जर्मनी और नार्वे ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की।

2023 – भारत और मिस्र के बीच साइक्लोन-I का पहला युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।

2024 – दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज आइकॉन ऑफ द सीज, जिसकी लंबाई 365 मीटर (1,198 फीट) है और जो टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है, 7,600 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, अपनी पहली यात्रा पर मियामी से रवाना हुआ।

2024 – इंडियन नेवी ने बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी।

2025 – उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू हुआ , देश का पहला राज्य बना।

 27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1861 – हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर (कामठी गांव में जन्म), महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।

1884 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।

1886 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1888 – मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।

1901 – लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।

1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1956 – अमर सिंह – समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1967 – भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ।

1969 – अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट ।

1977 – दीपशिखा नागपाल – एक भारतीय अभिनेत्री।

1978 – कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1979 – प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।

1999 – बिंदियारानी देवी – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।

27 जनवरी को हुए निधन👉

1555 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ – मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।

1986 – निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।

2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2009 – आर. वेंकटरमन , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।

2020 – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का निधन हुआ। 

2021 – ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का निधन हुआ।

2022 – प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।

2022 – अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।

2023 – साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना (86) का निधन हुआ।

2024 – नार्वेजियन गायक – गीतकार लिलेबजोर्न निल्सन (73) का निधन हुआ।

 27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 पशु मेला पूर्ण (नागौर)।

🌟 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि – सोंगीर (धुले)।

🌟 भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।

🌟 संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर)।

🌟 अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस।

🌟 श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।

🌟 नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}