आंध्र प्रदेशदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट का चेयरमेन अब हिन्दू ही होगा,सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए संकेत

 

अमरावती: चौथी बार पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने परिवार समेत तिरुपति में वेंकेटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देश के सबसे धनी मंदिर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रबंधन में बड़े बदलाव के संकेत दिए। चंद्राबाबू ने मंदिर में गैर हिंदू को चेयरमैन बनाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि तिरुमला में सिर्फ गोविंदा के नाम के अलावा कुछ और सुनाई नहीं देगा। यहां ओम नमो वेंकेटेश्वराय के अलावा किसी अन्य जयघोष नहीं होगा। इस तरह इशारों में सीएम नायडू ने साफ कर दिया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट के चेयरमैन अब हिंदू ही बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के कार्यकाल में टीटीडी के चेयरमैन भुमना करुणाकर रेड्डी को तिरुमति देवस्थानम प्रबंधन का चेयरमैन बनाया गया था। करुणाकर रेड्डी का परिवार क्रिश्चियन धर्म का पालन करता है, इस कारण उनकी नियुक्ति पर काफी विवाद हुआ था। हिंदू समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ टीडीपी और बीजेपी है। इस कारण उनकी नियुक्ति पर काफी विवाद हुआ था। हिंदू समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ टीडीपी और बीजेपी ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। आंध्र प्रदेश की आबादी 8. 24 करोड़ है, जिनमें से 82 फीसदी हिंदू हैं। चंद्रबाबू यह फैसला राज्य की सबसे बड़ी आबादी को लुभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}