अपराधनीमच

दस गुना ज्यादा पैसे देने के बाद भी सूदखोर कर रहा परेषान

पीडिता ने एसपी को शिकायत कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया
नीमच। शहर की एकता कॉलोनी निवासी साइना पति इशाक ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर इमरान पिता शरीफ नि. एकता कॉलोनी के खिलाफ अपने पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए सूदखोरी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है।
साइना पति इशाक, नि. एकता कॉलोनी ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा, जिसमें उसने बताया वह अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में निवास करती है और उसका पति मजदूरी करता है जिससे उसके 4 बच्चों का भरण पोषण होता है। उसके पति इशाक ने 1 साल पहले उसका स्वास्थ्य खराब होने पर इमरान पिता शरीफ निवासी एकता कॉलोनी से 30 हजार रूपये उधार लिये, जिसमें विपक्षी द्वारा चुंगी ब्याज प्रति सप्ताह 5 हजार रूपये वसूले जाने लगे। उसके पति ने अपना मकान बेचकर इमरान को 3 लाख 40 हजार रूपये दे दिए, लेकिन फिर भी और रूपयों के लिए परेशां कर रहा है। जबकि उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। दिनांक 8 दिसम्बर को इमरान ने साइना के पति इशाक से कहा कि ब्याज के रूपये जमा करो तो मेरे पति ने कहा कि मेरे पास रूपये नहीं हैं तो विपक्षी इमरान ने कहा कि जहर खाकर मर जा मैं क्या करूं मुझे तो रूपये चाहिए। प्रार्थीया ने पत्र में बताया कि उसका पति आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। विपक्षी इमरान बार बार प्रार्थीया के पति इशाक को आत्महत्या करने को उकसा रहा है। इमरान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरूद्ध बघाना थाने में अपराध भी पंजीबद्ध है। इमरान कहता है कि किसी भी थाने में चले जाओ मेरा पुलिस कुछ नहीं बिगाड सकती मैं पुलिस को महीना देता हूं, तब ब्याज का धंधा कर रहा हूं। पहले भी कई लोगों ने मेरी रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना में की है मेरा कुछ नहीं बिगाड सके हैं। इमरान ने एक अनुसूचित जाति की महिला से विवाह कर रखा है जिस कारण वह धमकी देता है कि तुम्हारे खिलाफ एससी एसटी का झूठा अपराध पंजीबद्ध करा दूंगा जिससे तुम्हारी जमानत भी नहीं होगी।
साइना पति ईषा ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की कि आरोपी इमरान की जांच की जाए तो कई लोगों को उसने ब्याज के चंगुल में फंसा रखा है और कई लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। आरोपी इमरान के विरूद्ध सुदखोरी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जावे जिससे प्रार्थीया व उसके परिवार को इंसाफ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}