नीमच

जिला सेन समाज नीमच ने दी सड़क हादसे में मृत परिवार को 1 लाख एक हज़ार की आर्थिक सहायता

श्रद्धांजलि सभा में हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा

जिला सेन समाज नीमच ने दी सड़क हादसे में मृत परिवार को 1 लाख एक हज़ार की आर्थिक सहायता
श्रद्धांजलि सभा में हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा
नीमच – विगत दिनों सड़क हादसे में जान गवाने वाले बिसलवास सोनीगरा निवासी पति – पत्नी स्व. कारू लाल सेन एव स्व.रेखा बाई सेन के परिवार की मदद के लिए नीमच जिला सेन समाज द्वारा विगत दिनों फंड जुटाना शुरू किया एंव समाज जनों के सहयोग से प्राप्त 01 लाख एक हज़ार रुपये परिवार को दिये ।एवं आगे भी समाज जनो हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर जिला सेन समाज अध्यक्ष सुखलाल सेन (तारापुर)ने कहा कि जिला सेन समाज हमेशा इस परिवार के साथ हर दुख दर्द में खड़ा रहेगा । हर संभव मदद एवं सहयोग का करता रहेगा । जिला सेन समाज के आव्हान पर जो भी राशि एकत्रित की गई है वह परिवार जनों को सौंप दी गई है एवं आगे भी समाज हमेशा सहयोग करता रहेगा । पूर्व जिला सेन समाज अध्यक्ष दीपक गेहलोद ने कहा की इस संसार में जो आया है उसे एक दिन जाना है मगर कभी-कभी ईश्वर की भ्रांती ऐसी होती है कि समय से पहले ही चले जाते हैं ऐसे में परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है । परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है एवं हादसे के बाद इलाज में काफी पैसा पूरा हो गया है जिला सेन समाज शासन प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करता रहेगा ।इस अवसर पर समाज जनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर जिला युवाध्यक्ष चमन सेन,हरिप्रसाद गहलोत,महेंद्र कुमार टांक,करण कुमार टांक,मांगीलाल राठौर,दिनेश सेन,ओमप्रकाश टांक, दशरथ बनभैरू,बाबूलाल देवड़ा,विनोद गहलोत,पंकज राठौर, दिलावर सेन,राजेंद्र सेन, मंगल टांक, गोपाल टांक,मनोहर सेन,शिवम सेन,राजेश सेन,समरथ देवडा, राकेश सेन,वीरेंद्र राठौर सहित ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}