गोरखपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पीपीगंज नितिन श्रीवास्तव ने समीर यादव को दो चोरी की गई मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और समीर यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।