समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 01 जुलाई 2026 बुधवार

///////////////////////////////
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सुनी 83 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर 30 जून 26 / जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 83 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदन एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले विशेष मामलों में अधिकारी उसी दिन त्वरित निराकरण करें। नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ग्राम नगरी निवासी बालमुकुाद ने स्वयं की भूमि पर कब्जा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह अफजलपुर निवासी प्रभाशंकर ने कृषि भूमि की रजिस्ट्री व नामांतरण करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। डुंगलावदा निवासी भेरूलाल ने भूमी का कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पट्टा दिलवाने, सिमांकन करवाने, अतिक्रमण हटवाने, आर्थीक सहायता दिलवाने, आम रास्ता खुलवाने, खसरा एवं पावती में संशोधन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
==============
जिले में अब तक 117.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 30 जून 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 117.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 1.3 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 0 मि.मी., संजीत में 0 मि.मी., धुंधड़का में 0 मि.मी., मंदसौर में 0मि.मी., शामगढ़ में 0मि.मी., कयामपुर में 0 मि.मी., सीतामऊ में 4.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 10.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 118.4 मि.मी., भावगढ़ में 83.0 मि.मी., गरोठ में 116.6 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 149.0 मि.मी., संजीत में 92.0 मि.मी., धुधंड़का में 147.0 मि.मी., मंदसौर में 128.0 मि.मी., शामगढ़ में 123.2 मि.मी., कयामपुर में 92.5 मि.मी., सीतामऊ में 108.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 139.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1289.30 फीट है।
====
महिलाओं हेतु निःशुल्क 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण 1 जुलाई से प्रारंभ
मंदसौर 30 जून 26 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निः शुल्क 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण की ट्रेनिंग संभावित तिथि 1 जुलाई 2026 से से प्रारंभ हो जाएगी। जो भी इच्छुक प्रत्याशी हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए।
इच्छुक प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर आवे आज ही रजिस्ट्रेशन करवा लेवे। रजिस्ट्रेशन केवल मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र वालों के लिए” प्रथम आओ प्रथम पाओ ” के आधार पर 18 से 50 वर्ष वाले प्रत्याशी ही इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।प्रशिक्षण का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) या मोबाईल नं. 8435806297, 6269058449,7999852839, 9111858590, पर प्रातः 10:00 से शाम 06:00 तक सम्पर्क कर सकते है।
======



