‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के सदस्य अंकित सोनी ने रक्तदान कर बचाई अजय राम की जान

‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के सदस्य अंकित सोनी ने रक्तदान कर बचाई अजय राम की जान
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
औरंगाबाद (दाउदनगर ):
प्रकाश भैया की पहल पर ओबरा बाज़ार निवासी मोती राम जी के बेटे अजय राम जी को जीवनदान मिला। दाउदनगर वार्ड संख्या 18 कसरटोली निवासी ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के सदस्य अंकित सोनी ने अपना रक्त देकर अजय राम जी की जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अजय राम जी की रक्त की कमी की समस्या की जानकारी मणि गुप्ता जी के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चन्द्रा भैया को मिली। जानकारी मिलते ही प्रकाश भैया ने अपने साथियों से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। डॉ. प्रकाश चन्द्रा भैया के आग्रह पर एचओपीसी के सम्मानित सदस्य अंकित सोनी जी ने अस्पताल पहुंच कर अजय राम जी के लिए रक्तदान किया और उनकी जान बचाई।
इस नेक कार्य के दौरान एचओपीसी के अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें चिंटू मिश्रा, प्रशांत इंद्रगुरु, कुंदन कुमार, विवेक यादव, दीपक राज, मो० महताब और मोहम्मद मेराज शामिल थे।
डॉ. प्रकाश चन्द्रा भैया ने इस मानवीय कार्य के लिए अंकित सोनी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके द्वारा मानवता की सेवा हेतु खुद से दिखाई गई ऐसी तत्परता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने अजय राम जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस घटना ने ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ संगठन की सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को एक बार फिर से उजागर किया है।



