ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक

===================

इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

————-

मेष राशि:-

इस सप्ताह आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन धन आगमन का इंतजार करना पड़ेगा। शब्दों पर नियंत्रण रखें अन्यथा दुष्परिणाम भुगतना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिये समय सामान्य है।अपनी सोच सकारात्मक रखे भक्ति भाव मे मन लगाए।

वृषभ राशि :-

कर्म क्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। सप्ताहांत में यात्रा के योग भी बनेंगे- लेकिन शारीरिक कष्ट की संभावना बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण अनिवार्य है। धनागम के योग बनेंगे।कार्य क्षेत्र में सहकर्मीयो और पारिवारिक जीवन में वार्तालाप करते समय सोच समझकर बोले।

मिथुन राशि :-

इस सप्ताह स्वयं एवं माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आत्मबल में वृद्धि होगी लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा, कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे कलह की स्थिति से बचें।भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी।

कर्क राशि:-

पारिवारिक जीवन व्यापार इत्यादि में भागीदारी होगी, मित्रो का का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा मातृ स्नेह में वृद्धि होगी। आप के स्रोत बने रहेंगे। शरीर के निचले भाग में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।जिन जातकों के विवाह संबंधित चर्चा चल रही है वह सफल होने के योग हैं।

सिंह राशि :-

इस सप्ताह में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।यात्राइत्यादि मे सहोदरो एवं मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विशेष मनोकामना पूर्ति के योग बन रहे है। अस्थाई रोगों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक संताप को दूर करने के लिए धर्म कर्म में भी मन लगाएं।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह मे कुछ समय के लिए मानसिक चंचलता में वृद्धि होगी।व्यापारी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।  धार्मिक व सामाजिक कर्म में अग्रसर होने के योग बनेंगे। यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यात्रा के योग निश्चित हि बनेंगे।

तुला राशि :-

इस सप्ताह पुराने अस्थाई रोगों से मुक्ति मिलेगी। आप के स्त्रोत में वृद्धि होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मबल मजबूत रखे इससे आप अपने कर्म क्षेत्र में विजय प्राप्त करेंगे,माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखे। संतान संबंधी चिंता हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि:-

स्थिर आय के स्रोत बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय कुछ खास नहीं है। उपाय हेतु चंदन का पौधा लगाकर उस तीन परिक्रमा करें। नए लोगों से संपर्क होगा जिन से भविष्य में आपको फायदा हो सकता है| मातृ स्नेह प्राप्त होगा।घरेलू संबंधो मे शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें।

धनु राशि:-

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदाई रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी,आय के स्रोतों में कमी आ सकती है खर्च में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट जैसे चर्म रोग पेट दर्द की इत्यादि संभावना है,इनसे मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर राशि:-

इस सप्ताह इच्छुकजन के स्थान परिवर्तन के योग बना रहे हैं बेशक मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा,साथ हि मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी ।अस्थाई रोग जो पूर्व समय से लगे हुए हैं खत्म होंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कोई विशेष मनोकामना सिद्ध होगी।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह किसी उच्च पदाधिकारी से भेंट होगी।  सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य आपका साथ देगा। बुरे सपनों से मन में डर बना रहेगा, अतः सोच सकारात्मक रखे, सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

मीन राशि:-

इस राशि के जातकों द्वारा नए कार्य प्रारंभ होने के योग बनेगे। लेकिन सप्ताह का उत्तरार्द्ध आपके लिए प्रतिकूल रहेगा, मानसिक सकारात्मकता की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य मानसिक व शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। जीवनसाथी से अनबन की स्थिति बन सकती है, अतः शब्दों पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}